Logo
Munger ASI Murder Case: बिहार के मुंगेर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। शनिवार (15 मार्च) को ASI संतोष कुमार के हत्यारों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला बोल दिया। पुलिस ने फायरिंग की तो गुड्डू के पैर में गोली लगी।

Munger ASI Murder Case: बिहार के मुंगेर में ASI संतोष कुमार हत्याकांड में बड़ा अपडेट है। शनिवार (15 मार्च) को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। ASI संतोष के हत्यारों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला बोल दिया। पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आरोपी ने पुलिसकर्मियों से हथियार छीना और गोलीबारी कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो गुड्डू यादव को पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल गुड्डू को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला 
नंदलालपूर गांव में होली पर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई। शुक्रवार शाम को डायल 112 पर सूचना मिली कि नंदलालपूर गांव में एक परिवार शराब पीकर हंगामा कर रहा है। सूचना पर ASI संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। ASI संतोष ने झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की तो एक पक्ष ने संतोष के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। संतोष बेहोश हो गए।

इसे भी पढ़ें: Bihar Crime: अररिया के बाद मुंगेर में ASI की हत्या; होली पर दो पक्षों का विवाद सुलझाने गए तो मार डाला

एक्सीडेंट के बाद हमला 
सहयोगी पुलिसकर्मियों ने संतोष कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया है। पटना ले जाते वक्त संतोष कुमार ने दम तोड़ दिया। ASI संतोष कुमार की हत्या के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से कार्रवाई शुरू की। शनिवार सुबह पुलिस की विशेष टीम ASI के हत्यारों को पकड़ने के लिए निकली। रास्ते में अपराधियों ने पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया। मुफ्फसिल थाने की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश 
एक्सीडेंट के बाद आरोपी गुड्डू यादव ने सिपाही का हथियार छीनने की कोशिश की। तभी आरोपी के सहयोगी गोलीबारी करने लगे। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो गुड्डू यादव को पैर में गोली लगी। घायल गुड्डू यादव को पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना में एसएचओ समेत चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। ASI संतोष कुमार की हत्या मामले में कई आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

jindal steel jindal logo
5379487