Logo
Saharsa Crime: बिहार के सहरसा में सनसनीखेज घटना हो गई। चेहलुम मेला देखकर लौट रहे परिवार पर मंगलवार देर रात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। 3 बच्चों को गोली लगी है। सभी की हालत गंभीर है।

Saharsa Crime: सहरसा में खुलेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जमीन विवाद को लेकर बदमाशों ने मंगलवार रात एक परिवार पर फायरिंग कर दी। चेहलुम मेला देखकर लौट रहे परिवार के 3 बच्चों को गोली लगी है। सभी की हालत गंभीर है। घायलों में 2 लड़कियां और लड़का है। तीनों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है। घटना बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के मकदमपुर की है। सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन में जुट गई।

पड़ोसी पर गंभीर आरोप 
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित मोहम्मद अफसर ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उनके पड़ोसी मो. साहेब के साथ जमीन को लेकर विवाद हुआ था। जिसका मामला कोर्ट में चल रहा है। वह अक्सर केस वापस लेने की धमकी देता था। केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी देता था। मंगलवार रात पड़ोसी साहेब ने मेरे परिवार पर गोलीबारी की है। 

दो लाेग पीछे से आए और कर दी फायरिंग 
मोहम्मद अफसर का परिवार चेहलुम का मेला देखकर मंगलवार रात लौट रहा था। एक आदमी खिड़की के पास बैठा था। मोबाइल से बात करते हुए 2 लोग परिवार के पीछे आए और फायरिंग कर दी। बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के मकदमपुर गांव वार्ड नं 7 में हुई फायरिंग में मो. हुशेन, मुस्कान खातून, और साईबा गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस कर रही मामले की जांच 
रात दो बजे पुलिस को गोलीबारी की सूचना मिली। पुलिस पहुंची और सभी घायलों को जिले के ही बख्तियारपुर प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां से सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

5379487