Logo
जांजगीर- चांपा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। एनएच 49 पर मासदा वाहन पलट गई। मासदा में 35-40 लोग सवार थे। हादसे में दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हो गए।

मुकेश बैस- जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर- चांपा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। एनएच 49 पर मासदा वाहन पलट गई। मासदा में 35-40 लोग सवार थे। हादसे में दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। यह घटना जांजगीर सीटी कोतवाली क्षेत्र की है। 

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पकरिया से पंच जीतने की खुशी में लोगों को लेकर मड़वारानी देवी दर्शन के लिए जा रहा था। मासदा वाहन में 35-40 लोग सवार थे। इसी दौरान एनएच 49 खोखरा के पास मासदा पलट गई। हादसे में 12-15 लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

5379487