Logo
कवर्धा जिले से पुलिस ने देह व्यापार के मामले में 8 युवतियों और 2 पुरुष को गिरफ्तार कर लिया है।

संजय यादव-कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से पुलिस ने देह व्यापार के मामले में 8 युवतियों और 2 पुरुष को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी अलग-अलग शहर से हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, देह व्यापार की शिकायत मिलने पर राजनांदगांव बायपास रोड स्थित मकान और खुटु रोड स्थित मकान में पुलिस ने रेड मारी। दोनों ही जगहों पर 8 युवतियां और 2 पुरुष संदेहास्पद स्थिति में मिले। पुलिस ने इन पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। 

फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस 

बताया जा रहा है कि, सभी युवतियां अलग-अलग शहरों से हैं और एक एजेंट के जरिए यहां पर आती हैं। वह एजेंट फरार है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। 

इसे भी पढ़ें : 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी : छात्राओं ने मारी बाजी, द्वितीय मुख्य परीक्षा में 32.59% पास

एक ही परिवार के चार लोगों को उतारा मौत के घाट 

वहीं बलौदाबाजार जिले के कसडोल से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। गुरूवार की शाम को एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में आरोपियों ने 6 माह के दुधमुहे बच्चे को भी नहीं बख्शा। घटना की सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस दल बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची और 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना कसडोल थाना क्षेत्र की है।

एक झटके में हंसता-खेलता परिवार तबाह 

बता दें कि गुरुवार की शाम चैतराम केंवट, उसकी 2 बहनें और चैतराम का भांजा घर में शाम के समय हंसी- ठिठोली करते हुए एक साथ बैठे थे। तभी चैतराम के पड़ोस में रहने वाले रामनाथ पाटले, दीपक पाटले और दिल कुमार पाटले हाथों में कुल्हाड़ी लेकर घर में दाखिल हुए और एक-एक कर घर के चारों सदस्यों को मौत की नींद सुला दिया। इस खूनी खेल में मौत के सौदागरों ने एक नन्हे बच्चे को भी नहीं छोड़ा,जिसे दुनिया में आए सिर्फ 6 माह ही हुए थे। 

इसे भी पढ़ें : सड़कों की बदहाल स्थिति : अनदेखी हो रही, अंग्रेजों के ज़माने में बनी पुलिया भी दम तोड़ रही

अंधविश्वास बनी हत्या की वजह 

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के पड़ोस में रहने वाले रामनाथ पाटले के घर में किसी बच्चे की तबियत हमेशा खराब रहती थी। आरोपियों ने बच्ची को ठीक करने के लिए झाड़-फूंक का सहारा लिया। उन्हें शक था कि, उनके पड़ोसी चैतराम के परिवार ने ही बच्ची पर जादू-टोना किया है। इसी शक में उन्होंने चैतराम के परिवार पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 

5379487