Logo
हैदराबाद भाजपा विधायक टी. राजा सिंह धर्म नगरी डोंगरगढ़ पहुंचे। मीडिया से चर्चा के दौरान बोले कांग्रेस देश के लिए डेंगू-कैंसर जैसा बिमारी है। 

राजा शर्मा-डोंगरगढ़। हैदराबाद भाजापा विधायक टी. राजा सिंह धर्म नगरी डोंगरगढ़ पहुंचे। वहां पर उन्होंने पहाड़ों में विराजमान बम्लेश्वरी माता का दर्शन किया। टी. राजा सिंह की काफी लोकप्रियता लोगों में देखने को मिली। भारी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए पहुंचे और जय श्री राम के नारे लगाए। 

पत्रकारों से चर्चा के दौरान टी.राजा सिंह ने कहा कि, भारत देश को हिन्दू राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता।  उन्होंने कहा कि, जब 50 इस्लामिक देश हो सकते हैं तो 100 करोड़ हिन्दू जिस देश में रहते हैं वह देश हिन्दू राष्ट्र क्यों नहीं बन सकता। उन्होंने आगे कहा कि, यह हम सनातनियों की इच्छा है कि भारत हिन्दू राष्ट्र कहलाए। 

धर्म परिवर्तन करने वालों को न मिले वोट देने का अधिकार
धर्म परिवर्तन को लेकर कहा कि, धर्म परिवर्तन करने वालों को वोट डालने का अधिकार नहीं देना चाहिए। टी. राजा सिंह ने कहा कि, हम भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए 50 लाख की सेना बनाने जा रहे हैं। इस सेना में बड़े-बड़े साधु-संत और अधिकारी भी शामिल रहेंगे। 

राम मंदिर में रामलला का आगमन विश्व के लिए हर्ष का विषय 
राम मंदिर को लेकर उन्होंने कहा कि, रामलला का मंदिर पूरे विश्व के लिए हर्ष का विषय है। पूरा देश प्रभु के आगमन पर खुशी से झूम उठा। छत्तीसगढ़ ही नहीं देश के कोने-कोने में दिपावली मनाई गई। आखिर 500 सौ वर्षों के संघर्ष के बाद श्री राम अपने मंदिर में विराजे हैं। उन्होंने कहा कि, श्री राम के आने के साथ ही अब कृष्ण के आगमन की तैयारी है। अयोध्या के बाद मथुरा-काशी की बारी है। कोर्ट से आदेश मिलने के साथ ही काम शुरू किया जाएगा। 

कांग्रेस मुक्त भारत बनाना है
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी देश के लिए एक डेंगू है और कैंसर की तरह है। इनको खत्म करने की जरूरत है। भारत को कांग्रेस मुक्त बनाना है तब भारत सुरक्षित रहेगा और हिन्दू सुरक्षित रहेंगे।

गौ तस्करों के पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही
गो तस्करी के विषय में कहा कि, इस राज्य से 4 राज्यों में गौ तस्करी होती है। मैं माननीय मुख्यमंत्री जी से पहले भी और आज मीडिया के माध्यम से निवेदन करता हूं की गौ माता की रक्षा की जाए। तभी तो गौ भक्त गौ माता की सेवा करेगें और गौ के माध्यम से जो लोग रोजगार प्राप्त करते हैं उनको भी लाभ मिलेगा साथ ही गौ तस्करों के पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए।

5379487