Logo
भाजपा की टिकट का फैसला विधानसभा चुनाव की तरह ही सर्वे रिपोर्ट के आधार पर होगा। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन के अलावा केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी अलग से सर्वे करवाया है।

रायपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की फरवरी में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने की तैयारी है। विधानसभा की तरह लोकसभा में भी चौंकाने वाले फैसले सामने आ सकते हैं। इसी कड़ी कोरबा से में अचानक सरोज पांडेय का नाम चर्चा में आया है। कोरबा से वर्तमान में लोकसभा सांसद कांग्रेस से हैं। भाजपा लोकसभा से विजय बघेल के साथ दावेदारों में शामिल है। वहीं रायपुर से ब्राह्मण प्रत्याशी को टिकट देने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार भाजपा की टिकट का फैसला विधानसभा चुनाव की तरह ही सर्वे रिपोर्ट के आधार पर होगा। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन के अलावा केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी अलग से सर्वे करवाया है। इसी के साथ प्रदेश के खुफिया विभाग से भी दावेदारों की पूरी रिपोर्ट ली गई है। 

छत्तीसगढ़ के साथ ही पांच राज्यों के चुनाव नतीजे आने के बाद से ही भाजपा ने लोकसभा को लेकर तैयारी प्रारंभ कर दी है। नए साल से ही यह तैयारी तेजी से चल रही है। भाजपा ने सभी लोकसभा सीटों को 146 कलस्टरों में बांटकर तैयारी तेज की है। दिल्ली में कलस्टर के प्रभारियों की बैठक हो चुकी है। कई राज्यों में चुनाव के प्रभारी और सहप्रभारी भी तय हो गए हैं। जहां तक छत्तीसगढ़ का सवाल है तो यहां पर पहले से ही प्रदेश प्रभारी ओम माथुर जहां विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रभारी थे, वहीं केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया को सह चुनाव प्रभारी बनाया गया था। लोकसभा के चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी बदले जाने की संभावना नहीं है।

इन सीटों पर अगले माह हो सकते हैं प्रत्याशी घोषित 

विधानसभा चुनाव की तर्क पर लोकसभा चुनाव में भी आचार संहिता लगने से पहले प्रत्याशी घोषित करने की तैयारी है। पहले तो 30 जनवरी को प्रत्याशी घोषित करने की तैयारी थी, लेकिन बिहार में चल रही राजनीतिक उठा पटक के कारण अब फरवरी में कभी भी करीब डेढ़ सौ सीटों पर प्रत्याशी घोषित हो सकते हैं। इनमें छत्तीसगढ़ की बस्तर, कांकेर, कोरबा, जांजगीर चांपा, सरगुजा और रायगढ़ की सीट के प्रत्याशियों का ऐलान हो सकता है।

कई सांसदों का कट सकता है पत्ता

 सूत्रों का कहना है कि, विधानसभा की तरह भारतीय जनता पार्टी चौंकाने वाले नाम लोकसभा में ला सकती है। वर्तमान सांसदों में से कई का पत्ता कट सकता है। जहां कांग्रेस के साथ कांटे का मुकाबला हो सकता है वहां कई स्तरों पर सर्वे किया गया है। वरिष्ठ नेताओं से भी सलाह ली जा रही है। संगठन फूंक फूंककर कदम रख रहा है। भाजपा की रणनीति इस बार पूरी 11 सीटों पर जीत की है।

नए चेहरों पर खेलेगी भाजपा दांव

 इस बार भी लोकसभा के चुनाव में ज्यादातर सीटों पर नए चेहरों पर दांव खेलने की तैयारी है। एक या दो ही सीटों पर ही वर्तमान सांसदों को चुनाव लड़ाया जा सकता है, बाकी सीटों पर नए चेहरे होंगे। इनमें पहले भी सांसद रहे कुछ चहेरों को जरूर मैदान में उतारा जा सकता है। सर्वे रिपोर्ट में सभी सीटों के नाम भी दिल्ली तक पहुंच गए हैं।

ये हैं दावेदार

रायपुर- दुर्ग- सुनील सोनी, डॉ. विजय शंकर मिश्रा, केदार गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, शिवरतन शर्मा, उज्जवल दीपक विजय बघेल, सरोज पांडेय

राजनांदगांव - संतोष पांडेय, मधुसुदन यादव अभिषेक सिंह, कोमल जंघेल

कोरबा- सरोज पांडेय, जोगेश लांबा, विकास महतो, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, अनुराग सिंहदेव

बिलासपुर- लखन लाल साहू, भूपेंद्र सवन्नी, अमर अग्रवाल

जांजगीर चांपा- गुहाराम अजगले, निर्मल सिंहा, कमला देवी पाटले, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी

महासमुंद - चुन्नीलाल साहू, चंदूलाल साहू, अजय चंद्राकर, श्वेता शर्मा

बस्तर - दिनेश कश्यप, लच्छु राम कश्यप, सुभाऊ कश्यप

कांकेर- मोहन मंडावी, विकास मरकाम, राधेलाल नाग

सरगुजा - चिंतामणी महाराज, रामसेवक पैकरा, कमलभान मरावी, चंपा देवी पावले

रायगढ़- गेंद बिहारी सिंह, रोहित साय, गणेश राम भगत, रवि भगत।

5379487