Logo
नगरी नगर पंचायत का मतगणना शनिवार को हुआ, जिसमें भाजपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बलजीत छाबड़ा ने प्रत्येक वार्ड से बढ़त बनाते हुए विजय हासिल किया।

अंगेश हिरवानी - नगरी। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम 15 फरवरी को घोषित किया गया है। नगरी नगर पंचायत का मतगणना शनिवार को हुआ, जिसमें भाजपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बलजीत छाबड़ा ने प्रत्येक वार्ड से बढ़त बनाते हुए विजय हासिल किया।  जीत की खुशी में पूरे भाजपा कार्यकर्ता और समर्थकों सहित विजयी पार्षदों  ने विजय जुलूस निकालकर नगर का भ्रमण करते हुए लोगों का अभिवादन किया।

दरअसल, नगर पंचायत नगरी का मतगणना प्रक्रिया 15 फरवरी को डाइट नगरी में सुबह 8ः00 बजे प्रारंभ हुआ।  जिसमें भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बलजीत छाबड़ा ने नगर पंचायत नगरी की 15 वार्ड में बढ़त बनाते हुए जीत हासिल किया है। इस जीत से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ा। जीत के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आतिशबाजी करते हुए बाजे गाजे के साथ नाचते गाते हुए विजय जुलूस निकालकर मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए अभिवादन किया।

इन्हें मिला इतना वोट

भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बलजीत छाबड़ा  को 5325  वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी पेमन स्वर्णबेर 2856 वोटा मिल।  2469 वोट से भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बलजीत छाबड़ा विजयी चुनाव जीता है। 

किस पार्टी के पार्षदों को कितना सीट मिला

भाजपा - 11 सीट
कांग्रेस- 3 सीट
निर्दलीय- 1सीट

इसे भी पढ़ें...राजनांदगांव जिले में भाजपा का क्लीन स्विप : महापौर पद पर मधुसूदन की बड़ी जीत, 3 नगर पंचायतों, 1 पालिका पर भी BJP का कब्जा

इस प्रकार 15 वार्डों में इन पार्षदों ने किया कब्जा 
 
वार्ड 1- राजा पवार भाजपा
 वार्ड 2- देवचरण ध्रुव भाजपा 
वार्ड 3 - मिक्की गुप्ता कांग्रेस
 वार्ड 4 - नरेश पटेल कांग्रेस 
वार्ड 5-  विनीता कोठारी भाजपा
 वार्ड 6- विकास बोहरा भाजपा
 वार्ड 7- चेलेश्वरी साहू भाजपा 
वार्ड 8 - जयंती साहू कांग्रेस 
वार्ड 9- अलका साहू भाजपा
 वार्ड 10-  डाकेश्वरी साहू भाजपा
 वार्ड 11- अश्वनी निषाद भाजपा
 वार्ड 12- अंबिका ध्रुव भाजपा
 वार्ड 13- यशकरण पटेल भाजपा 
वार्ड 14-  शंकरदेव भाजपा
 वार्ड 15-  हरीश साहू निर्दलीय ने विजय हासिल किया। 

jindal steel jindal logo
5379487