Logo
सारंगढ़ उपजेल से एक बार फिर मारपीट का मामला सामने आया है। यहां के कैदी का आरोप है कि, पैसा नहीं देने की वजह से जेलर उनके साथ मारपीट करते हैं।

सारंगढ़- छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ उपजेल से एक बार फिर मारपीट का मामला सामने आया है। यहां के कैदी का आरोप है कि, पैसा नहीं देने की वजह से जेलर उनके साथ मारपीट करते हैं। इससे पहले भी दो विचाराधीन कैदी ने इसी जेल में फांसी लगा ली थी। यानी सारंगढ़ उपजेल का विवादों से पुराना नाता है। कैदी के साथ बेहराहिमी मारपीट की गई है। जिसके कारण उसके शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई है। 

बंदी की मिली थी लाश 

सारंगढ उपजेल में एक बंदी की लाश जेल मिली थी। उसने रसोई घर के बगल में खाली कमरे मे फांसी के फंदे में गमछे के सहारे खुद को जान से मार दिया था। कैदी की मौत के बाद परिजनों ने किसी साजिश की आशंका जताई थी। मृतक विचाराधीन बंदी का नाम दीपक मराठा था। 

जेल प्रबंधन में खलबली मच गई

इस घटना के बाद बंदियों ने इसकी जानकारी जेल पहरियों को दी, जहां बंदी की लाश फंदे पर लटके हुए मिलने से जेल प्रबंधन में खलबली मच गई थी। इस स्थिति ने जेल से लेकर प्रदेश स्तर तक हंगामा मचा दिया था। इसलिए न्यायिक दंडाधिकारी के दिशा निर्देश में कानूनी कार्यवाही के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा गया था। 
 

5379487