रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय वुनाव के नतीजे कई बड़ नेताओं को झटका देने वाले आ रहे हैं। सीएम विष्णुदेव साय के अपने विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी नगर पंचायत में भाजपा हार गई। वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल के विस क्षेत्र पाटन नगर पंचायत में कांग्रेस हार गई। इसे लेकर दोनों दलो की आर से एक दूसरे पर कटाक्षों का दौर सुबह से ही शुरू हो गया। भूपेश बघेल ने सोशल साइट एक्स पर इसे लेकर कटाक्ष किया तो थोड़ी ही देर बाद भाजपा की ओर से जवाबी पोस्ट आया। जिसमें श्री बघेल से पाटन का हाल पूछा गया।
पाटन का क्या हुआ भूपेश जी? जरा जानकारी लेकर हमें बताना।
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) February 15, 2025
लगता है आज जो कांग्रेस का पूरे छत्तीसगढ़ में आपके कुकर्मों के कारण सूपड़ा साफ हो रहा है, उसका आभास आपको पहले ही हो गया था, इसलिए प्रदेश की राजनीति छोड़ पंजाब भाग गए! https://t.co/lk97oNnxLG
नगर पंचायत पाटन
अध्यक्ष BJP
वार्ड 1- BJP
वार्ड 2 BJP
वार्ड 3 BJP
वार्ड 4 BJP
वार्ड 5 CONG
वार्ड 6 CONG
वार्ड 7 CONG
वार्ड 8 CONG
वार्ड 9 CONG
वार्ड 10 CONG
वार्ड 11 BJP
वार्ड 12 BJP
वार्ड 13 BJP
वार्ड 14 CONG
वार्ड 15 BJP
कुल
8 BJP पार्षद
7 कांग्रेस पार्षद