Logo
पुलिस लगातार गांजा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। तस्कर मोटर सायकल में 40 किलो गांजा, जिसकी कीमत 20 लाख रुपये है परिवहन कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।

राहुल भोई-महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस लगातार गांजा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मोटर सायकल में परिवहन करते 40 किलो गांजा जप्त कर तस्करों को गिरफ्तार किया गया। यह मामला बसना थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस लगातार गांजा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। वहीं मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बसना के परसकोल चौक में घेराबंदी कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों तस्कर मोटर सायकल में 40 किलो गांजा, जिसकी कीमत 20 लाख रुपये है परिवहन कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। गांजा जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तस्करों की पहचान आदर्श पटेल और संतोष साकेत के रूप में हुई है। दोनों ही मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। 

5379487