Logo
स्वामी आत्मानंद स्कूलों को पीएमश्री योजना के तहत सरकार अपग्रेड जा रही है। जिस पर कांग्रेस ने विरोध जताया है। डिप्टी सीएम श्री साव ने कहा कि, स्वामी आत्मानंद स्कूल कांग्रेस का नहीं राज्य सरकार का है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद स्कूलों को पीएमश्री योजना के तहत सरकार अपग्रेड जा रही है। जिस पर कांग्रेस ने विरोध जताया है। डिप्टी सीएम श्री साव ने कहा कि, स्वामी आत्मानंद स्कूल कांग्रेस का नहीं राज्य सरकार का है। केंद्र के सहयोग से शिक्षा व्यवस्था अच्छी करने के ले हम हरसंभव प्रयास करेंगे। कांग्रेस के पास अब कुछ काम नहीं बचा है और वह शून्य में आउट होगी। 

यह है पीएमश्री योजना 

पीएमश्री भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत प्रत्येक विकासखण्ड में एक एलीमेंन्ट्री स्तर तथा एक सेकेण्डरी / हायर सेकेण्डरी स्तर की शाला का चयन किए जाने का प्रावधान है। चयनित शाला में नई शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रावधानित विभिन्न घटकों जैसे-भौतिक, अकादमिक, तकनीकी, अधोसंरचना के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु विभिन्न संसाधन भारत सरकार द्वारा प्रदान किए जाएंगे।

राहुल गांधी बहस से खुद भाग जातें हैं 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी को खुली बहस की चुनौती दी है। जिसको लेकर डिप्टी सीएम श्री साव ने कहा कि, हम हर विषय पर राहुल गांधी से बहस के लिए तैयार हैं। लेकिन राहुल गांधी खुद बहस से भाग जाते हैं। यहां तक कि, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आए और प्रेस से बात भी नहीं किए। 

कांग्रेस ने महिलाओं को दिया धोखा 

उन्होंने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने मतदान किया किया है। मोदी सरकार ने लगातार माताओं बहनों के लिए काम किया है। इसलिए महिलाओं में जागरूकता आई है। महतारी वंदन योजना लागू हुई है इसलिए भी उत्साह है और कांग्रेस के वादों पर लोग भरोसा नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस पहले ही महिलाओं को धोखा दे चुकी है। 

5 महीने में 103 नक्सली हुए ढेर

डिप्टी सीएम अरुण साव ने आगे कहा कि, पिछले 5 महीने में छत्तीसगढ़ में 103 नक्सली ढेर हुए हैं। हमारी सरकार नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई लड़ने में प्रतिबद्ध है। हम नक्सलियों से बातचीत के लिए भी तैयार हैं और नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलेगा, कैंप भी लगेंगे। हमारे पास सभी तरह के ऑप्शन खुले हैं। 


 

5379487