Logo
धमतरी जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 से भाजपा प्रत्याशी अरुण सार्वा ने ग्राम भैंसमुड़ा में बैठक और जनसंपर्क अभियान किया। उन्होंने ग्रामीणों से मतदान करने की अपील की।

गोपी कश्यप -नगरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 से भाजपा प्रत्याशी अरुण सार्वा ने ग्राम भैंसमुड़ा में जनसंपर्क अभियान किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान  बैठक आयोजित कर ग्रामीणों को भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने की अपील की।

इस बैठक में संचालन की जिम्मेदारी चुनाव प्रभारी रविशंकर दुबे ने निभाई। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों से भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का आग्रह किया। 

 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना हमारा संकल्प

भाजपा प्रत्याशी अरुण सार्वा ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि, 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बने। यह तभी संभव होगा, जब किसान आत्मनिर्भर और समृद्ध होंगे। उन्होंने ग्रामीणों को उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाने की सलाह दी,जिससे किसान अपनी उपज बढ़ाकर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना हमारा संकल्प हैं। 

किसानों की समृद्धि ही देश की समृद्धि 

उन्होंने ने कहा कि,  भाजपा सरकार ने गरीबों, किसानों और आम जनता के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। अगर हम उन्नत कृषि अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे, तो हमारा समाज और देश भी तेजी से विकसित होगा। किसानों की समृद्धि ही देश की समृद्धि है। भाजपा सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरसंभव सहायता दे रही है और आगे भी देती रहेगी। 

इसे भी पढ़ें... अरुण सार्वा का जनसंपर्क : खुदुरपानी पहुंचे भाजपा प्रत्याशी, सरकार की योजनाओं से ग्रामीणों को कराया अवगत

भाजपा को वोट दें, देश के विकास में भागीदार बनें 

भाजपा प्रत्यशाी अरुण सार्वा ने सभी ग्रामीणों से भाजपा को अपना समर्थन देने और मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि, आपका एक-एक वोट 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करने में योगदान देगा। भाजपा को जिताएं और अपने क्षेत्र के विकास को सुनिश्चित करें ग्रामीणों ने भी भाजपा की नीतियों और योजनाओं पर भरोसा जताते हुए भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।

ये लोग हुए शामिल 

भाजपा प्रत्याशी अरुण सार्वा के समर्थन में ग्राम भैंसमुड़ा के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बैठक और जनसंपर्क अभियान में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुगनचंद साहू, शिवदयाल साहू, गिरवर भंडारी, रमेश साहू, बलदाऊ यादव, लव कुमार साहू, सतीश साहू, राम जी नेताम, राजेन्द्र यादव, फत्ते सिंह नेताम, तुलाराम मरकाम, बलीराम नेताम, प्रभु राम मरकाम, लखन मंडावी, प्रमोद यादव, प्रीतम मरकाम, सुमन शोरी, महावीर ठाकुर, सुरेश मरकाम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीणजन शामिल हुए।

5379487