Logo
पूर्व सीएम भूपेश बघेल चुनाव प्रचार के लिए डोंगरगढ़ पहुंचे। उन्होने कहा कि, कांग्रेस की स्थिति प्रदेश भर में मजबूत है। युवा और महिलाएं बढ़- चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। भाजपा सरकार से सभी त्रस्त हैं और व्यापार- व्यवसाय चौपट है।

राजा शर्मा- डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ में नगरी निकाय चुनाव का बिगुल फूंक चूका है। दोनों ही प्रमुख दलों ने अपनी पूरी ताकत अपने पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में झोंक दी है। प्रचार की कमान संभालने के लिए अब स्टार प्रचारक भी मैदान पर उतर चुके हैं। इसी कड़ी में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़  प्रवास पर थे। 

जहां उन्होंने स्थानीय गोल बाजार चौक में नगर पालिका अध्यक्ष और शहर के 24 वार्डों के कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में सभा को संबोधित किया। मंच से भूपेश बघेल ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए, योजनाओं के संचालन में वादा खिलाफी करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील भी की है।

बीजेपी की सरकार से लोग त्रस्त 

वही मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, कांग्रेस की स्थिति प्रदेश भर में मजबूत है। युवा और महिलाएं बढ़- चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। क्योंकि, 13- 14 महीने की भाजपा सरकार से सभी त्रस्त हैं। व्यापार- व्यवसाय चौपट है। ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा का काम नहीं चल रहा है। शहरी क्षेत्र में किसी भी तरह का विकास कार्य नहीं चल रहा है और इस क्षेत्र में सुनने को मिल रहा है कि बिजली कटौती बहुत हो रही है। वहीं किसानों को खाद यूरिया और डीएपी नहीं मिल रहा है। जनता महंगाई से और बेरोजगारी से त्रस्त है भ्रष्टाचार अपने चरम पर है।

5379487