Logo
सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच चल रहे मुठभेड़ में 17 नक्सली मारे गए हैं। जिनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं, घटनास्थल से कई हथियाए बरामद हुए हैं। 

गणेश मिश्रा- बीजापुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के गोगुंडा की पहाड़ी पर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुबह से हो रही है फायरिंग, बड़ी कामयाबी मिल सकती है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार सुरक्षाबलों ने 17 नक्सलियों को मार गिराया है। जिनके शव भी बरामद हो कर लिया गया है। वहीं मुठभेड़ में दो जवान को आई मामूली चोट आने की भी सूचना मिली है। घटनास्थल से INSAS और SLR समेत अन्य हथियार बरामद हुए हैं। 

सुकमा SP किरण चव्हाण ने बताया कि 17 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। एनकाउंटर में हमारे 2 जवान भी घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुकमा मुठभेड़ में अब तक कुल 17 नक्सलियों के शव बरामद हो गए हैं। नक्सल कमांडर जगदीश भी ढ़ेर हुआ है, मारे गए 17 नक्सलियों के शव  सुकमा लाये जा रहे हैं।

दो जवान हुए घायल 

इस दौरान मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में एके 47, एसएलआर, इंसास राइफल राइफल, 303 राइफल, डिजाइन लांचर, बीजीएल लांचर हथियार समेत विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ है। DRG सुकमा/CRPF के  संयुक्त बल बीजापुर ऑपरेशन का हिस्सा थे। मुठभेड़ में मारे गया नक्सलियों की पहचान की जा रही है। मुठभेड़ में  DRG के  दो जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों की हालत सामान्य है और खतरे से बाहर हैं। 

संकल्प होगा पूरा - सीएम साय 

नक्सली मुठभेड़ को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- नक्सल मुठभेड़ में 16 नक्सलियों के शव मिले है। सुरक्षा बल के जवानों का धन्यवाद करता हूं, उनके साहस को नमन करता हूं।15 महीने की सरकार में नक्सलवाद के ख़िलाफ़ मज़बूती के साथ हमारे जवान लड़ रहे हैं। हमारे देश के गृहमंत्री अमित शाह आने वाले मार्च 2026 तक नक्सलवाद को ख़त्म करना चाहते है।डबल इंजन की सरकार में मज़बूती के साथ नक्सलवाद के ख़िलाफ़ लड़ रहे हैं।हमे पूरा विश्वस है उनका संकल्प अवश्य पूरा होगा। 

2026 तक नक्सलवाद होगा खत्म- उपमुख्यमंत्री शर्मा 

मामले में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा- जवानों के भुजाओं की ताकत पर सफलता मिली है। मुठभेड़ में 16 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। हमारे दो जवान घायल हुए हैं पर वे खतरे से वे बाहर हैं।85 दिन में 133 नक्सली मारे गए हैं,2700 से 2800 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सरकार की अपील है जो हिंसा में लगे हैं आत्मसमर्पण करे, लाइफ सेट करने तक सरकार उनके साथ है।गृहमंत्री अमित शाह का संकल्प बड़ा है, मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म होगा।

नक्सल संगठन को बड़ा झटका 
20 मार्च को हुई मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे गए थे। सुरक्षाबलों के लगातार सफल ऑपरेशन के बाद नक्सलियों में भय व्याप्त हो गया है। इसी कड़ी में रविवार को 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। समर्पण करने वाले 22 नक्सलियों में से 6 नक्सलियों पर 11 लाख रुपयों का ईनाम था। इन नक्सलियों में AOB डिवीजन सदस्य, तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य, समेत प्लाटून मेम्बर्स शामिल हैं। इन्होने CRPF के DIG देवेंद्र सिंह नेगी और ASP डॉक्टर यूलेण्डन यॉर्क के सामने सरेंडर किया है। अब तक 107 नक्सलियों ने बीजापुर में आत्मसमर्पण किया है। 

20 मार्च को मारे गए थे 30 नक्सली  
बस्तर संभाग में गुरुवार को 30 नक्सली सुरक्षाबलों के हाथों मारे गए थे। बीजापुर जिले में हुई एक बड़ी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को बड़ी क्षति पहुंचाई थी। यहां जवानों ने 26 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं बस्तर संभाग के ही कांकेर जिले में 4 नक्सली मारे गए हैं। वहीं एक जवान भी इस मुठभेड़ में शहीद हुआ है।

बड़ी मात्रा में हथियार बरामद 
बीजापुर गंगालूर इलाके के अंड्री के जंगलों में जवानों ने नक्सलियों के बड़े कैडर्स की मौजूदगी की सूचना पर उनको घेरने के लिए एक बड़ा आपरेशन लांच किया था। मारे गए सभी नक्सलियों के शव जवानों ने बरामद कर लिए हैं। फिलहाल जवानों की मौके से वापसी नहीं हो पाई है। मुठभेड़ स्थल से AK, SLR, इंसास, 303,315 बोर, 12 बोर, भरमार आदि हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

5379487