गोपी कश्यप - नगरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगर पंचायत नगरी में हमर संगवारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन नगर व्यवस्था समिति के द्वारा कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संगीतमय ऑर्केस्ट्रा की शानदार प्रस्तुति से हुई ,जिससे माहौल उल्लासमय हो गया। नवनियुक्त अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा और पाषदों का गरिमामय अभिनंदन किया गया। नगर के विशेष कर्तव्यनिष्ठ नागरिकों को भी सम्मानित किया गया।
सेवाभावी व्यक्तियों का सम्मान
समारोह में नगर में विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने नगर के विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। नवनियुक्त नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षदों को शुभकामनाएं दीं।
विकास के लिए एकता जरूरी
मुख्य अतिथि विधायक अंबिका मरकाम ने कहा कि, नगर व्यवस्था समिति को नगर में व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए बधाई दी। हमें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर नगरी नगर के विकास के लिए कार्य करना होगा। यह नगर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर सके।
इसे भी पढ़ें... नवोदय विद्यालय में चयनित छात्रों का सम्मान : स्कूल में वार्षिकोत्सव का भी आयोजन, यहां से हर साल निकलती हैं प्रतिभाएं
नगर की एकता और समर्पण की सराहना
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि, नगरी नगर में एकता का भाव अत्यंत उत्कृष्ट है और नगर व्यवस्था समिति की इसमें अहम भूमिका है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि हम सदैव नगर के सभी कार्यों में एकजुट रहकर नगरवासियों के हित में कार्य करेंगे।
नगर व्यवस्था समिति का महत्वपूर्ण योगदान
इस आयोजन को सफल बनाने में नगर व्यवस्था समिति नगरी के अध्यक्ष नंद यादव, उपाध्यक्ष बृजलाल सार्वा, होरीलाल पटेल, ललित निर्मलकर, सचिव प्रदीप बंटी जैन, कोषाध्यक्ष ज्वालाप्रसाद साहू, सह सचिव सुरेश साहू, दीनदयाल सरपा, सहित सदस्यगण नरेंद्र नाग, हरिश साहू, भरत साहू, उत्तम गौर, प्रफुल्ल अमतिया, शैलेन्द्र लाहौरिया, सेमंत पटेल, कार्तिक पटेल और अन्य पदाधिकारियों व नगरवासियों का विशेष योगदान रहा।
नगर की एकजुटता और समर्पण का प्रतीक बना समारोह
यह आयोजन नगरवासियों की एकता, समर्पण और विकास की भावना को और अधिक सशक्त बनाने वाला सिद्ध हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए नगर के विकास के लिए प्रतिबद्धता दोहराई।
ये लोग रहे मौजूद
इस कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों और नगरवासियों का सम्मान किया गया है। नगर के चहुंमुखी विकास के लिए सामूहिक सहयोग की अपील की गई। विशेष अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, आराधना शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता कमल डागा, नगर व्यवस्था समिति नगरी के अध्यक्ष नंद यादव, उपाध्यक्ष बृजलाल सार्वा, होरीलाल पटेल, ललित निर्मलकर, सचिव प्रदीप बंटी जैन, कोषाध्यक्ष ज्वालाप्रसाद साहू, सह सचिव सुरेश साहू, दीनदयाल सरपा, सहित सदस्यगण नरेंद्र नाग, हरिश साहू, भरत साहू, उत्तम गौर, प्रफुल्ल अमतिया, शैलेन्द्र लाहौरिया, सेमंत पटेल, कार्तिक पटेल और अन्य पदाधिकारियों और नगरवासियों उपस्थित रहे थे।