Logo
कोरिया जिले में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। क्रमांक 03 से कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने वाली संगीता सोनवानी ने बुधवार को भाजपा कार्यालय में BJP की सदस्यता ग्रहण कर ली है। 

रविकांत सिंह राजपूत- कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया  जिले में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। क्रमांक 03 से कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने वाली संगीता सोनवानी ने बुधवार को भाजपा कार्यालय में BJP की सदस्यता ग्रहण कर ली है। 

भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने उन्हें भाजपा का गमछा पहना कर भाजपा प्रवेश कराया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा कि संगीता सोनवानी के रूप में पार्टी को एक कर्मठ और योग्य कार्यकर्ता मिल गया है। संगीता सोनवानी ने कहा कि वह बिना शर्तो पर भाजपा प्रवेश कर रहीं हैं। कांग्रेस ने उन्हें बहुत उपेक्षित किया। संगीता कांग्रेस की महिला ग्रामीण जिलाध्यक्ष भी रहीं हैं। पंच, सरपंच से जिपं सदस्य की उनकी यह दूसरी पारी है और उनका अपने क्षेत्र में व्यापक जनाधार है।

कांग्रेस से मांगा था टिकट 

उल्लेखनीय है कि, संगीता सोनवानी ने कांग्रेस से टिकट मांगा था। लेकिन पार्टी ने अंतिम समय मे उनका टिकट काट दिया था। इतना ही नहीं उनके प्रचार में लगें कांग्रेस नेताओं के फोटो वाले बैनर को हटवाने के लिए कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से शिकायत कर उनके बैनर पोस्टर भी हटवा दिए थे।

jindal steel jindal logo
5379487