Logo
राजधानी के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित मंत्री दयालदास बघेल का बंगला देर रात सवा दो बजे गोली चलने की आवाज से थर्रा उठा। चारों ओर सनसनी फैल गई।

रायपुर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल के बंगले पर देर रात गोली चलने की आवाज से राजधानी में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में पुलिस के बड़े अफसर मौके पर पहुंच गए। हालांकि बाद में पता चला कि, बंगले में तैनात सुरक्षाकर्मी ने खुद ही अपन सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। सूचना मिलते ही रायपुर SSP संतोष सिंह भी देर रात देर रात सवा 2 बजे मौके पर पहुंच गए। 

रायपुर पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक, प्रथम वाहिनी के कॉन्स्टेबल रोहित सलामे की ड्यूटी कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल के बंगले पर लगी थी। मंत्री बघेल का बंगला स्टेशन रोड पर स्थित है। वहां के गार्ड रूम में रोहित ने अपनी केलिबर सर्विस राइफल को चेहरे के नीचे ठुड्डी में लगाया और गोली मार ली।

सूचना मिलते ही पहुंचे एसपी संतोष सिंह

देर रात लगभग सवा दो बजे इस घटना की सूचना मिलते ही रायपुर SSP संतोष सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ कंपनी कमांडर नेहरू राम साहू, डीएसपी लाइन निलेश द्विवेदी, आरआई वैभव मिश्रा और गंज थाना प्रभारी आशीष यादव घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शुरुआती जांच पड़ताल कर आरक्षक की लाश को हॉस्पिटल में शिफ्ट किया है।

क्यों दे दी जान, अभी वजह पता नहीं चला

मंत्री बंगले पर तैनात पुलिस जवान की आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है। पुलिस, मृतक के परिवार वालों और परिचितों से पूछताछ करेगी। जिसके बाद आत्महत्या के कारणों का पता चल पाएगा।

सप्ताहभर पहले ही लंबी छुट्टी से लौटा था मृतक

खुद को गोली मार लेने से ठीक पहले आरक्षक रोहित अपनी ड्यूटी खत्म कर रेस्ट करने गार्ड रूम आया था। उसने रात को 2 बजे ब्रश भी किया और इसके बाद आत्मघाती कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि रोहित ने एक हफ्ते पहले 25 दिन के अवकाश से लौटकर ड्यूटी जॉइन की थी।

5379487