Logo
रायपुर के नगर निगम जोन 7 के शौचालय की गन्दी स्थिति स्वच्छता अभियान के दावों की पोल खोलते हुए नजर आ रही है। शहर को साफ रखने वालों को दफ्तर के स्वच्छता की ही सुध नहीं है।

रायपुर। शहर की सफाई का जिम्मा जिस संस्था का होता है वह नगर निगम कहलाता है। लेकिन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नगर निगम अपना दफ्तर तक साफ नहीं रख पा रहा तो शहर की सफाई का अंदाजा आप स्वयं लगा सकते हैं।

यहां हम बात कर रहे हैं नगर निगम के जोन कमांक 7 के दफ्तर का। इस दफ्तर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें दफ्तर के शौचालय में इतनी गंदगी फैली है कि उसका उपयोग जरुरत पड़ने पर भी नहीं किया जा सकता। स्वच्छता को लेकर तो कई बड़ी- बड़ी बाते होती रहती है। देश में सालों से स्वच्छ भारत मिशन चल रहा है, लेकिन क्या इस पर जिम्मेदार लोग अमल कर रहे हैं ? जो नगर निगम लोगों को स्वच्छता सिखाता है, उसी के दफ्तर में गंदगी फैली हुई है। 

दरअसल नगर निगम जोन 7 से एक वीडियो सामने आई है। जिसे देखकर हैरानी होती है, की जिन पर स्वच्छता की जिम्मेदारी है, वो खुद अपने जिम्मेदारी से भागते हुए नजर आ रहे हैं, वीडियो में दिखाई दे रहा है की, दफ़्तर के शौचालय की हालत ऐसी है कि, जरुरत पड़ने पर भी उसे यूज़ नहीं कर सकते है। गंदगी के कारण एक मिनट भी नहीं रुकना मुश्किल लगता है।

जिम्मेदारों को होश नहीं 

नगर निगम के जिम्मेदार विदेश घूमकर आ गए लेकिन जोन दफ़्तर के शौचालय का हाल जस का तस है। शौचालय को देखकर ऐसा लगता नहीं है कि ऐसा कोई मिशन या अभियान नगर निगम की जानकारी में है। जबकि हकीकत यह है स्वच्छ भारत अभियान का हवाला देकर नगर निगम का अमला शहरभर में बहुत से लोगों से गंदगी/ कचरा को लेकर जुर्माना वसूलता रहता है।

5379487