मयंक शर्मा- जशपुर/ कोतबा। छत्तीसगढ़ के कोतबा में अध्यक्ष पद के लिए शपथ ग्रहण से चंद घंटे पहले बड़ा राजनितिक उलट-फेर हो गया। कांग्रेस के सीनियर नेता सुनील शर्मा और उनकी पार्षद पत्नी सुमन शर्मा भाजपा में शामिल हो गए। जिसके बाद मामले को लेकर राजनितिक हलचल तेज हो गई है। वहीं इस बीच कयासों का दौर भी जारी है।
दरअसल, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष का चुनाव भी आज ( मंगलवार ) ही होना है। अब तक परिषद में 8 पार्षद के साथ कांग्रेस बहुमत में थी। जिसके कारन उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्ज़ा होना माना जा रहा था। वहीं सुनील शर्मा की पारिवारिक पृष्ठभूमि कांग्रेस से जुड़े होने के बाद भी अचानक भाजपा में शामिल हो गए। जिसके बाद मामले ने सबको हैरान कर दिया है।
भाजपा के पक्ष में बहुमत
सुनील शर्मा की पत्नी सुमन शर्मा के भाजपा में शामिल हो जाने से 8 पार्षद के साथ बहुमत भाजपा के पास हो गईं है। जिसके चलते यहां का चुनाव और भी दिलचस्प हो गया है। बरहाल आज नगर पंचायत में उपाध्यक्ष का चुनाव होना है ऐसे में देखना होगा की उपाध्यक्ष पद पर भाजपा काबिज होगी या कांग्रेस।