नौशाद अहमद-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पंचायत चुनाव के दो चरणों में मतदान होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दावा करते नजर आ रहे हैं। दो चरणों के चुनाव में कांग्रेस समर्थित चार जिला पंचायत सदस्य और भाजपा समर्थित दो प्रत्याशी चुनाव जीत कर आए हैं। वहीं चार निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य चुनाव जीत कर आए हैं।
हमारी पार्टी से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ही बनेंगे- भाजपा
भाजपा का मानना है कि, पहले और दूसरे चरण के चुनाव में हमारे 6 सदस्य चुनाव जीत कर आए हैं और होने वाले तीसरे चरण के चुनाव में पांच में से चार कम से कम हमारे सदस्य चुनाव जीत कर आएंगे। इसके बाद हमारे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ही बनेंगे जिस तरह से लोगों ने विकास के लिए सदस्य चुना है हमारी सरकार सभी कामों को करेगी।
सूरजपुर। भीमसेन अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा- नगरवासियों ने विकास चुना है। भाजपा सभी काम करेगी। #surajpur #bjp #chhattisgarh pic.twitter.com/M8VsY3561t
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 22, 2025
कांग्रेस का दावा- जिला पंचायत सूरजपुर में बनेगी हमारी सरकार
वहीं कांग्रेस का कहना है कि, पहले और दूसरे चरण में हमारे चार प्रत्याशी चुनाव जीत कर आए हैं और तीसरे चरण के चुनाव में हमारे कई प्रत्याशी चुनाव जीत कर आएंगे और हम निर्दलीयों का साथ लेकर जरूर जिला पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाएंगे।
सूरजपुर। नरेश राजवाड़े प्रदेश सचिव कांग्रेस का दावा - नगर में कांग्रेस की सरकार बनेगी। #surajpur #congress #chhattisgarh pic.twitter.com/B87z45Nahg
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 22, 2025
निर्दलीयों की होगी अहम भूमिका
वहीं दोनों ही पार्टी की निगाह अब 23 तारीख को होने वाले तीसरे चरण के चुनाव पर है जो यह तय करेगा कि, सूरजपुर जिला पंचायत में किसकी सरकार बनेगी। पर यह तो तय है कि, सूरजपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनाने में निर्दलीयों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है। इसे लेकर अभी से ही दोनों पार्टियां निर्दलीयों को अपने पक्ष में लाने की कोशिश कर रही है।