आकाश पवार- पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में मनचले बाइक राइडरों का खौफ बढ़ता ही जा रहा है। मजदूरी करने आई महिला को बाइक सवारों ने ठोकर मार दी। शहर में युवाओं का दल लगातार बिना नंबर प्लेट की गाड़ी दौड़ाते दिखाई देते हैं। उनकी गांड़ियां तेज आवाज वाली होती हैं। पुलिस प्रशासन इन आवारा बदमाशों को पकड़ने में नाकामयाब है। जिससे शहर में दहशत बढ़ता ही जा रहा है। आम जनता सोशल मीडिया में यातायात सुरक्षा और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठा रही है।
पेंड्रा। बाइक राइडर्स ने महिला को किया घायल. @GPM_DIST_CG #Chhattisgarh #RoadAccident pic.twitter.com/QaFXcEEHIo
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 5, 2025
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पेंड्रा के मुख्य बाजार में एक बाइक पर तीन युवक सवार नजर आ रहे हैं। उनकी गाड़ी की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि, वे सड़क पार कर रही एक मजदूर महिला को ठोकर मार देते हैं। महिला बुरी तरह से घायल हो जाती है। फिर भी युवक वहां से भाग निकलते हैं।
बेमेतरा। बलेनो कार खड़ी हार्वेस्टर में जा घुसी, 1 की मौत. @BemetaraDist #Chhattisgarh #RoadAccident pic.twitter.com/Zb1lZkOzu0
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 5, 2025
बेमेतरा में खड़ी हार्वेरस्टर में जा घुसी कार, 1 की मौत 4 लोग गंभीर
सड़क हादसे के क्रम में बेमेतरा से भी इसी तरह की घटना सामने आई है। तेज रफ्तार बलेनो कार खड़ी हार्वेस्टर में जा घुसी। घटना के समय कार में 7 लोग सवार थे। टक्कर इतनी भयानक थी कि 1 की मौत हो गई, 6 लोग घायल हो गए और 4 की हालत गंभीर है। 2 लोंगो का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 4 गंभीर लोंगो को रायपुर रेफर किया गया है। कार सवार लोग बेरला के आन्दू गांव से पौसरी (सिमगा ) बारात जा रहे थे। घटना बेमेतरा थाना क्षेत्र के पथर्रा गांव के पास देर रात की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।