रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन, सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के द्वारा सोशल एक्टीविटी ग्रुप की बैठक एवं होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा और महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा की अध्यक्षता में रविवार की शाम 3 बजे होटल एमराल्ड में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने सभी को होली शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, 60 सदस्य वाले सोशल एक्टीविटी ग्रुप का कार्यकाल पूर्ण हो रहा है। जिसे अप्रैल में पुर्नगठित किया जाना है। इस सत्र के सदस्य चाहें तो सदस्यता जारी रख सकते हैं और कुछ नवीन सदस्य भी जोड़ सकते हैं। सभी सदस्यों को कार्यकाल समापन हेतु स्मृति हेतु उपहार देकर सम्मानित किया गया।

पदाधिकारियों और सदस्यों ने खेली होली
सभी पदाधिकारियों- सदस्यों ने पर्यावरण को ध्यान में रखते फूल की पंखुड़ियों, हर्बल- गुलाल से होली खेली और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कुछ खेल प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी, जिसके विजेता नमिता शर्मा जी और सुधा शुक्ला जी रहे। अंत में सभी होली गीत पर नाचे झूमे, होली मिलन एवं स्नेह भोज का आनंद उठाया।
ये वरिष्ठ रहे उपस्थित
इस बैठक में प्रमुख रूप से अजय अवस्थी, सुनील ओझा, जे.पी. उपाध्याय, नितिन झा, राम तिवारी, बबीता मिश्रा, वीणा मिश्रा, कल्पना मिश्रा, लक्ष्मी राव, सीमा पाण्डेय, अर्चना तिवारी, सुमन पाण्डेय, अनिता राव, वीणा ठाकुर, सुनीता शर्मा, वसुधा राकेश तिवारी, जितेन्द्र बाजपेयी, उमेश शर्मा, स्वाती मिश्रा, लोरी शर्मा आदि उपस्थित थे।