Logo
अंबिकापुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

संतोष कश्यप- अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला बतौली थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर में गांव आने-जाने के दौरान महिला की आरोपी युवक से पहचान हुई थी। पिछले 8 माह से उनका मिलना-जुलना जारी था। इस दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार उसका रेप किया। जब युवती ने शादी की बात कही तो वह मुकर गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। 

फेसबुक से दोस्ती फिर शादी का झांसा देकर रेप 

वहीं पिछले महीने भी अंबिकापुर की ही एक युवती ने 4 साल पहले फेसबुक के जरिए आदर्शनगर के सीतापुर निवासी दीपक पैकरा से दोस्ती की थी। फिर धीरे-धीरे उनके बीच मिलने-जुलने का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद दीपक ने उसे शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाया। इस तरह लगातार वह उसे अपने हवस का शिकार बनाता रहा। जब युवती ने शादी के लिए जोर दिया तो वह टालने लगा। तंगाकर युवती ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

5379487