मुकेश बैस- जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में निर्दलीय लड़ने वाले बागी भाजपा प्रत्याशियों को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्रवाई करते हुए 22 बागी प्रत्याशियों को 6 साल के लिए किया निष्कासित कर दिया है। पार्टी से बगावत कर पार्षद के लिए 19 और अध्यक्ष के लिए 3 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। 

 

नगर पालिका अकलतरा के आलावा नगर पंचायत नवागढ़ और पामगढ़ में 1-1 बागी प्रत्याशी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं। जिस पर बीजेपी संगठन ने चुनाव के पहले बड़ी कार्रवाई की है।

 

बलरामपुर के 9 नेताओं को किया गया निष्कासित 

वहीं मंगलवार को बलरामपुर से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले भाजपा प्रत्याशियों को बड़ा झटका लगा। बागी होकर नगरीय निकाय चुनाव लड़ने वाले नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। पार्टी से बागी हुए 1 नगर पालिका अध्यक्ष और 8 पार्षद के पद पर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले 9 नेताओं को 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।