Logo
छत्तीसगढ़ के पंजीयन विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार को रोकने के लिए  विभाग ने बड़ा ट्रांसफर करते हुए डिप्टी रजिस्ट्रार से लेकर बाबू तक का तबादला किया है। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रजिस्ट्री विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर नकैल कसने के लिए सालों से जमे अधिकारियों, कर्मचारियों को बदल दिया गया है। पंजीयन मंत्री ओपी चौधरी ने एक्शन लेते हुए विभाग की ओर से 60 अधिकारियों, कर्मचारियों की सूची विभाग ने जारी कर दी है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद बड़ा बदलाव किया गया है। 

दरअसल पंजीयन मंत्री ओपी चौधरी ने यह एक्शन लिया है। रजिस्ट्री विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर नकैल कसने सालों से जमे अधिकारियों, कर्मचारियों को बदल दिया है। जिसमें सबसे ज्यादा अधिक रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के अधिकारी, कर्मचारी हटाए गए हैं।राज्य में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी जिले के अधिकारी से लेकर कर्मचारियों तक को बदल दिया गया है। 

यहां देखें आदेश

अधिकारी से कर्मचारी हटाए गए 

ओपी चौधरी ने कहा कि रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में सबसे अधिक राजस्व आता है। साथ ही सबसे अधिक शिकायतें भी इन्हीं तीन जिलों में मिल रही थी।   पंजीयन विभाग के 60 परसेंट राजस्व इन्हीं तीनों जिले से प्राप्त होते हैं। मंत्री ओपी चौधरी को लगातार शिकायतें मिल रही थी,की विभाग के अधिकारी, कर्मचारी बिना पैसे का काम नहीं करते। जिसके बाद उन्होंने बड़ा एक्शन लेते हुए अधिकांश अधिकारियों, कर्मचारियों और बाबुओं को बदल दिया। 


 

5379487