Logo
पुलिस ने साधुओं के वेश में ठगी करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक युवक मांस खाने की नीयत से गाय को मार डाला। एक बस ने 9 मवेशियों को रौंद दिया।

जगदलपुर। जगदलपुर पुलिस ने साधुओं के वेश में ठगी करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से सोने का चेन भी बरामद हुआ है। सभी आरोपी मध्यप्रदेश के खरगौन के निवासी हैं। जगदलपुर में ठगी के बाद आरोपी आंध्रप्रदेश की तरफ जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने आंध्र के कृष्णा जिले के नंदीग्राम से ठगों को गिरफ्तार कर लिया।

मंगलवार की बड़ी खबरें 

साधू के वेश में शैतान : रुद्राक्ष की माला पहनाकर ओम नम: शिवाय जपने को कहा और ले उड़े सोने की चेन, 6 गिरफ्तार : 
जगदलपुर पुलिस ने साधुओं के वेश में ठगी करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से सोने का चेन भी बरामद हुआ है। सभी आरोपी मध्यप्रदेश के खरगौन के निवासी हैं। जगदलपुर में ठगी के बाद आरोपी आंध्रप्रदेश की तरफ जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने आंध्र के कृष्णा जिले के नंदीग्राम से ठगों को गिरफ्तार कर लिया। 

खाने की नीयत से गाय की हत्या : नीलगिरी के जंगलों में मारकर काटने की तैयारी, एक गिरफ्तार : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक युवक मांस खाने की नीयत से गाय को मारकर उसे काटने की तैयारी कर रहे था। इसकी जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां देखा कि, नीलगिरी जंगल में मृत अवस्था में एक गाय और हथियार मिली। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं एक युवक फरार हो गया। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है। 

Accident : बस ने 9 मवेशियों को रौंदा, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के शिवनाथ नदी के बड़े पुल में दर्दनाक हादसा हो गया। एक बस ने 9 मवेशियों को रौंद दिया। मौके पर ही सभी की मौत हो गई। यहां पर पिछले तीन दिनों से लगातार हादसे हो रहे हैं। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। यह घटना पुलगांव थाना क्षेत्र की है। 

अजय सिंह बीजेपी से निष्कासित : आदिवासी युवक से अभद्रता और कलेक्टर से की थी बहस, गिरफ्तारी के बाद पार्टी ने की कार्यवाही : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में कांग्रेस से भाजपा में प्रवेश करने वाले अजय सिंह को युवक से अभद्रता के आरोप में बीजेपी ने उन्हें निष्काषित कर दिया है। उनके ऊपर भैरमगढ़ के आदिवासी युवक के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा है। जिसको लेकर तीन दिन पहले पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। मंगलवार को बीजेपी के प्रदेश महामंत्री जगदीश रोहरा ने निष्कासन आदेश जारी कर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बीजापुर विधायक विक्रम मांडवी से मतभेद के चलते विधानसभा चुनाव के कुछ दिन बाद ही उन्होंने भाजपा ज्वाइन की थी। वे कांग्रेस में कई बड़े और महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके थे।  

भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान : 11 से 13 अगस्त तक तिरंगा यात्रा, 14 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनेगा : छत्तीसगढ़ में बीजेपी के हर घर तिरंगा अभियान को लेकर प्रभारी गुरू प्रकाश पासवान ने जानकारी देते हुए कहा कि, हर घर तिरंगा अभियान के तहत तीन प्रमुख कार्यकम होंगे। 11 से 13 अगस्त तक युवा मोर्चा प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकालेगी। जिसमें स्मारक और शहीद की प्रतिमाओं में स्वच्छस्ता और माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। वहीं 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। साथ ही 24 हज़ार बूथों में 12 लाख तिरंगा फहराया जाएगा। हर घर तिरंगा फहराने के लिए सामाजिक संगठनों को भी जोड़ा जाएगा। 

जगदलपुर में भारी बारिश : घंटेभर में सड़कें हुईं जलमग्न, ड्रेनेज सिस्टम की खुली पोल : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर शहर में मंगलवार को तक़रीबन 1 घंटे तक जमकर बारिश हुई। महज 1 घंटे की बारिश ने शहर का हाल बिगाड़ कर रख दिया और सड़कों में जल भराव हो गया है। साथ ही नाले का गंदा पानी सड़कों पर आ गया हैं और राहगीरों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। 

रिश्वतखोर एसडीओ गिरफ्तार : बिल पास करने के लिए सरपंच से मांगे थे 30 हजार रुपये, ACB ने रंगे हाथ पकड़ा : छत्तीसगढ़ में एसीबी का ताबड़तोड़ का एक्शन जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को एसीबी ने खैरागढ़ के एसडीओ सौरभ ताम्रकार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एसडीओ ने बिल भुगतान के एवज में रिश्वत की मांग की थी। एसीबी की टीम ने पीडित सरपंच की शिकायत पर आज रंगे हाथ एसडीओ को रिश्वत लेते पकड़ा।

सावन के महीने में शिव मंदिर में चोरी : शहर के हृदयस्थल पर मौजूद है मंदिर, CCTV बंद कर घुसे चोर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला मुख्यालय के ह्रदय स्थल में स्थित शिव मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। यह मंदिर स्वामी आत्मानंद स्कूल और विधायक निवास के सामने  है। चोरों ने सख्त पहरे वाला स्थान होने के बावजूद चोरी की घटना को अंजाम दे डाला।

5379487