Logo
भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे के ऊपर वन विभाग की महिलाकर्मी ने जबरन लकड़ी चोरी करने और अभद्रता का आरोप लगाया है। सूरजपुर जिले के छुई खदान में एक बड़ा हादसा हो गया।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं। 

शनिवार की बड़ी खबरें 

भाजपा नेता के बेटे पर लकड़ी चोरी का आरोप 

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे के ऊपर वन विभाग की महिलाकर्मी ने जबरन लकड़ी चोरी करने और अभद्रता का आरोप लगाया है। महिलाकर्मी का कहना है कि, बीजेपी नेता कृष्णबिहारी जायसवाल के बेटे कुणाल जायसवाल ने उससे जातिगत गाली गलौज करते हुए दुर्व्यवहार किया और जबरन 7 क्विंटल लकड़ी बिना पैसे दिए लेकर चले गए। इस घटना के बाद महिला अधिकारी थाने पहुंची लेकिन FIR नहीं लिखी जा रही है। पढ़िए पूरी खबर...

छुई खदान में हादसा 
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के गेतरा नाला के पास छुई खदान में एक बड़ा हादसा हो गया। खदान ढहने से मिट्टी में 3 महिलाएं दब गई। वहीं ग्रामीणों ने तीनों महिलाओं को बाहर निकाला। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो महिला घायल है। इसके बाद दोनों घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर...

जिंदा लौटी महिला और दो बच्चियां 

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक साल बाद एक महिला और उसकी दो बेटियां जिंदा घर लौट आईं हैं। परिजनों तीनों को मृत समझकर अंतिम संस्कार कर दिया था। लेकिन अचानक वो तीनों घर लौट आईं। फिलहाल यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि, जिन तीनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। आखिर वो कौन थे और किसके शव थे। पढ़िए पूरी खबर...

नगरी-सिहावा के वनांचल में तेंदुओं का आतंक 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी-सिहावा इलाके में तेंदुए का आतंक लगातार जारी है। तेंदुआ उदंती सीतानदी अभ्यारण्य क्षेत्र में लगातार ग्रामीणों को अपना शिकार बना रहा है। जिसके कारण लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं गांव वाले तेंदुए से परेशान होकर उन्हें जंगल सफारी में छोड़ने की मांग कर रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर...

मंत्री के जेठ पर FIR 

छत्तीसगढ़ की महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के जेठ राजू राजवाड़े के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। बस स्टैंड में कार खड़ा करने से मना करने पर प्रधान आरक्षक से विवाद किया था। हेड कॉन्स्टेबल देवनारायण की शिकायत पर मामले की जांच के बाद अपराध दर्ज किया गया। मामले का वीडियो भी वायरल हुआ था। पढ़िए पूरी खबर...

5379487