Logo
चैत्र नवरात्रि का आज दूसरा दिन है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर सर्व हिंदू समाज बलौदाबाजार भव्य शोभायात्रा निकालेगी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन

चैत्र नवरात्रि का आज दूसरा दिन है। आज भी भक्तों में उल्लास है। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जा रही है। पंचामृत से माता का अभिषेक किया गया। 

खरोरा डकैती मामले में आरोपी गिरफ्तार 

खरोरा डकैती मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ग्राम केवराडीह का ही ग्रामीण मास्टरमाइंड निकला। कवर्धा, बेमेतरा और मुंगेली के साथियों के साथ उसने घटना को अंजाम दिया। तीन दिन पहले किसान राधेलाल भारद्वाज के घर पर डाका डाला था। आरोपियों ने छह लाख नगदी और जेवर लूट लिया था। पुलिस आज मामले का खुलासा करेगी। 

5379487