रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।
बस्तर प्रवास पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का आज बस्तर प्रवास पर रहेंगे। बस्तर में कैम्पो का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद दंतेवाड़ा में बस्तर पंडुम-2025 के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दंतेवाड़ा में रात्रि विश्राम करेंगे।
कवि कुमार विश्वास ‘बस्तर के राम’ की देंगे प्रस्तुति
बस्तर पंडुम के समापन समारोह में कवि कुमार विश्वास ‘बस्तर के राम’ की प्रस्तुति देंगे। पंडुम में घड़वा कला, मिट्टी कला, काष्ठ कला, पत्ता शिल्प, ढोकरा कला, लौह शिल्प, प्रस्तर शिल्प, गोदना शिल्प, भित्तिचित्र कला, कोड़ी शिल्प की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। गेड़ी नृत्य, गौर नृत्य, ककसार, मादरी, दडामी, एबालतोर, दोरला और हुलकी पाटा की प्रस्तुति दी जाएगी। कई पद्मश्री कलाकार भी शामिल होंगे। 5 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर पंडुम का समापन करेंगे।
ओडिशा दौरे पर सीएम साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ योग आयोग के द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। ओडिशा के वैष्णो देवी मंदिर जाएंगे। मंदिर जाकर विधि विधान से पूजा-अर्चना करेंगे। गृह ग्राम बगिया भी जाएंगे।
कांग्रेस कमेटी की बड़ी बैठक
कांग्रेस कमेटी की आज दिल्ली में बैठक होगी। हर प्रदेश के जिला अध्यक्ष शामिल होंगे। राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे बैठक लेंगे। पूर्व मंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ दीपक बैज भी बैठक में शामिल होंगे। बैठक का एजेंडा पार्टी को बूथ लेवल पर मजबूत करने का है
माता को 2621 फिट चुनरी चढ़ाएंगे सहायक शिक्षक
2621 बीएड सहायक शिक्षक का परिश्रम अब भी जारी है। सहायक शिक्षक नवरात्रि में माता के दरबार पहुंचेंगे। माता को 2621 फिट चुनरी चढ़ाएंगे। माता रानी से समायोजित होने की कामना करेंगे।