Logo
देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में अब तक संक्रमितों की संख्या 19 से ज्यादा बताई जा रही है। 

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में 2 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। दरअसल, इनमें से बस एक जवान कोरोना से संक्रमित था जबकि संपर्क में आए दूसरे जवान की रिपोर्ट भी पॉजिटीव पाई गई है। फिलहाल दोनों जवान ठीक हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, जवान दक्षिण के किसी शहर से जगदलपुर लौटा था। उसे सर्दी-खांसी थी इसलिए वह इलाज के लिए महारानी अस्पताल पहुंचा। कोविड के लक्षण देखकर डॉक्टर्स ने कोरोना जांच की, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटीव आई। इसके बाद प्रबंधन ने बाकी मरीजों को अलग रखा और जवान को होम आइसोलेट कर दिया। 

संपर्क में आया दूसरा जवान भी पॉजिटीव
जवान की ट्रैवल हिस्ट्री खंगालने पर पता चला कि, एक और जवान उसके संपर्क में आया था। लेकिन उसमें कोविड के कोई लक्षण नहीं थे पर एंटीजन टेस्ट में वह भी पॉजिटीव पाया गया। डॉक्टरों ने दोनों जवान को होम आइसोलेशन पर रखा है और लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। 

कोविड नियमों के पालन जरूरी  
बता दें कि, जवानों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटीव आई लेकिन वेरियंट का पता नहीं चल सका है। इसके लिए डॉक्टर्स ने दोनों के सैंपल को रायपुर के एम्स हॉस्पिटल भेजा है। जहां जांच के बाद वेरिएंट का पता चल सकेगा।

हाई अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग
इधर स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है। जगदलपुर के बस स्टैणड और रेलवे स्टेशन पर कोरोना की जांच की जा रही है। इतना नहीं बल्कि मेडिकल टीम जगह-जगह पर कोविड जांच कर रही है। इधर लोगों से सतर्क रहने, मास्क पहनने और कोविड नियमों का पालन करने की अपील भी की गई है। 

5379487