Logo
श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दो दिन पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आने वाले हैं।

रायपुर- श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दो दिन पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आने वाले हैं। वे 20 जनवरी को यहां पर आएंगे, इस दौरान उपराष्ट्रपति धनखड़ कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं 21 जनवरी को गृहमंत्री अमित शाह भी छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। 

जानकारी के मुताबकि, उपराष्ट्रपति धनखड़ सुबह 9:30 बजे रायपुर आएंगे, इसके बाद राज भवन के लिए निकल जाएंगे। 10:40 पर इंदिरागांधी कृषि विश्वविद्यालय के लिए रवाना होंगे। यहां पर स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद शाम 4:15 को विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में विधायकों को संबोधित किया जाएगा। शाम 6 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। 

नए विधायकों को संसदीय कार्य के बारे में बताया जाएगा...

आपको बता दें, विधानसभा में प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें शामिल होने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह को भी आमंत्रित किया था। उनका अब यहां पर 21 जनवरी को प्रबोधन कार्यक्रम के समापन में आना हो रहा है। यह कार्यक्रम शाम को विधानसभा में होगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह का यहां पर 21 जनवरी को दोपहर में ही आगमन हो रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले उनकी यहां पर नक्सलवाद को लेकर बड़ी बैठक की तैयारी चल रही है। हाल के दिन में नक्सल घटनाओं में इजाफा हुआ है। विधानसभा चुनाव के पहले केंद्रीय मंत्री ने अपने छत्तीसगढ़ आगमन पर कई बार इस यह बात कही थी कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को समाप्त करने का काम किया जाएगा। अब यहां पर भाजपा की सरकार बनी है और ऐसे में केंद्रीय मंत्री का आगमन हो रहा है, तो वे यहां पर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर नक्सलवाद से निपटने के लिए रणनीति और योजना बनाने का काम करेंगे।
 

5379487