Logo
मंत्री केदार के सारथी बने संजय पहले बड़ी संख्या में बाइक रैली से मतदान केंद्र से माँ दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे और आश्रीवाद लिया। फिर उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष के साथ खुले वाहन में सवार होकर शहरवासियों का माना आभार।

अनिल सामंत-जगदलपुर। प्रदेश के सबसे महत्त्वपूर्ण नगर निगम सीट जगदलपुर में दस वर्षों बाद भाजपा का कब्जा हो गया है और मेयर के रूप में संजय पांडे ने जीत हासिल कर ली है। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदु को 8 हजार से अधिक मतों से हराकर मेयर निर्वाचित हुए। 

विदित हो कि, जगदलपुर के कुल 48 वार्डों में भाजपा के 30 पार्षदो ने जीत हासिल की है। वही काँग्रेस के 16 पार्षदों ने जीत दर्ज की है। साथ ही 2 निर्दलीय पार्षद भी जीत कर निगम में पहुंचे है। 10 साल बाद जगदलपुर नगर निगम में भाजपा का कब्जा हुआ है। मेयर की चेयर में अब संजय पांडे बैठेगे। जीत के बाद नवनिर्वाचित महापौर संजय पांडे धरमपुरा आदर्श महाविद्यालय स्थित मतगणना केंद्र से माँ दंतेश्वरी मंदिर तक प्रदेश शासन के मंत्री केदार कश्यप को बाइक ने सवार कर बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ बाइक रैली की।

mayor sanjay pandey vijay julus

तपश्चात दंतेश्वरी मंदिर से खुले वाहन में सवार होकर शहर के आमजनों के प्रति भारी समर्थन देने पर आभार जताया। खुले वाहन में महापौर संजय पांडे के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देवसिंग, सांसद महेश कश्यप, समेत जिलाध्यक वेदप्रकाश पांडे, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपसिंग मंडावी, वरिष्ठ भाजपाई शरद अवस्थी, पूर्व महापौर सफिरा साहू, नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, भाजयुमों जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, मोर्चा महामंत्री मनोज पटेल, समेत जीत हासिल करने वाले भाजपा के पार्षदगण व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मलित थे।

पांडे ने शहरवासियों का माना आभार

अपनी जीत को लेकर महापौर बने संजय पांडे ने शहर वासियों को धन्यवाद दिया है और कहा कि भाजपा के सरकार बनते ही अब  शहर विकास के कामो को पूरा किया जाएगा। साथ ही कहा कि जनता ने और केंद्र सहित राज्य सरकार के कामो को देख कर जनता ने दिया आशीर्वाद और जो आशीर्वाद मिला है, उनके मुताबिक काम शहर और वार्ड के विकास पर काम किया जाएगा।

5379487