Logo
बलरामपुर जिले में महिला को लिफ्ट देने के बहाने एक व्यक्ति ने रेप की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घनश्याम सोनी- बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोपी व्यक्ति ने पहले महिला को अकेला देख लिफ्ट दिया फिर गौशाला कैंपस में ले जाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपी को वाड्रफनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फ़िलहाल पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

तीन बाइक सवारों की मौत 

वहीं अन्तागढ़ में सोमवार को सांसद भोजराज नाग के काफिले में शामिल वाहन की तीन बाइक सवारों से टक्कर हो गई। इस हादसे में मौके पर ही दो बाइक सवारों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया था। इलाज के दौरान घायल युवक की भी मौत हो गई। सांसद के काफिले में शामिल एक फॉलो गार्ड को भी गंभीर चोटें आई है।

मिली जानकारी के आनुसार, कांकेर सांसद भोजराज नाग कांकेर से मीटिंग के बाद लौट रहे थे। इसी बीच अन्तागढ़ के पहले पोडग़ांव के पास उनके काफिले में शामिल वाहन बाइक सवारों से जा भिड़ी। इस दौरान दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाइक पर तीन युवक सवार थे, और जिला पंचायत सदस्य की जीत का जश्न मना रहे थे। सांसद के काफिले के आगे चल रही पायलट वाहन से टक्कर हुई है।

हादसे ने  प्रधान आरक्षक घायल 

सासंद के  फॉलो वाहन की  ठोकर से घायल तीसरे युवक की भी मौत हो गई है। वहीं बोलेरो वाहन में सवार प्रधान आरक्षक भी घायल है। तेज रफ्तार हादसे की वजह मानी जा रही है। सासंद भोजराज भानुप्रतापपुर से अंतागढ़ लौट रहे थे।

mp Ad jindal steel jindal logo
5379487