Logo
Hanuman ji 51 feet statue: दिल्ली के गीता कॉलोनी में भगवान हनुमान की 51 फीट ऊंची मूर्ति का निर्माण किया जा रहा है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन इस मूर्ति का अनावरण किया जाएगा।

Hanuman ji 51 feet statue: देशभर में इस समय भगवान राम का भगवा रंग छाया हुआ है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। इस समारोह को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रमों में तेजी लाई जा रही है। इसी कड़ी में दिल्ली के गीता कॉलोनी में भगवान हनुमान की 51 फीट ऊंची मूर्ति का निर्माण अंतिम चरण में है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन इस मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। ऐसा बताया जा रहा है कि हनुमान जी मूर्ति बनकर तैयार है, अब इसका फिनिशिंग काम चल रहा है।

गीता कॉलोनी में 51 फीट ऊंची मूर्ति बनकर तैयार 

अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। देशभर में रामलला के ही जयकारे लग रहे हैं। सड़क से लेकर गलियों में लोग राम के भजन सुनते ही नजर आएंगे। राम मंदिर के उत्साह से साथ ही दिल्ली में भगवान हनुमान की 51 फीट ऊंची मूर्ति का काम भी जोरों से चला हुआ है।

ये भी पढ़ें:- Delhi: रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन राममय होगी राजधानी, रंग-बिरंगे फूलों से सजेंगे मंदिर

दिल्ली के मंदिरों में लगेगी एलईडी स्क्रीन

इससे पहले रामलीला महासंघ की समितियों को ओर से निर्णय लिया गया है कि दिल्ली के सभी मंदिरों को रंग-बिरंगे फूल और लाइट से सजाया जाएगा। साथ ही, मंदिरों में रामचरित मानस का अखंड पाठ भी होगा। इसके अलावा, दिल्ली के सभी मंदिरों के बाहर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी ताकि दिल्ली के लोग लाइव प्रसारण देख सके। 

रामलीला महासंघ के महासचिव सुभाष गोयल ने कहा कि दिल्ली में 22 जनवरी को 501 रामचरित मानस की प्रति बांटेंगे। मंदिर में 501 देसी घी के दीपक जलाएंगे। साथ ही, जगह-जगह पर भंडारे का भी आयोजन करेंगे। रामलीला समितियां अपने-अपने क्षेत्रों में शोभा यात्रा भी निकालेंगी।रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन जगह-जगह पर राम दरबार भी लगाए जाएंगे। 

5379487