Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कल प्रचार की समय सीमा खत्म हो जाएगी। ऐसे में आज रविवार के दिन सभी पार्टियां जमकर चुनावी प्रचार में लगी हुई हैं। आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली की तीन विधानसभा सीटों पर रोड शो करेंगे और दो जगहों पर जनसभाएं करेंगे। इसके साथ ही राज्यसभा सांसद संजय सिंह दिल्ली के 7 अलग-अलग इलाकों में जनसभाएं करेंगे। वहीं अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने कार्यकर्ताओं और दिल्ली के लोगों से अपील की है।
राज्यसभा सांसद संजय सिंह की जनसभाएं
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद @SanjayAzadSln जी की आज होने वाली जनसभाएँ🧹💯 pic.twitter.com/pDhB65FLi2
— AAP (@AamAadmiParty) February 2, 2025
दिल्ली चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की सात जनसभाएं होने वाली हैं। वो दोपहर 1 बजे कोंडली विधानसभा में आप उम्मीदवार कुलदीप कुमार, 2 बजे पटपड़गंज विधानसभा सीट पर अवध ओझा, 3 बजे कृष्णा नगर विधानसभा सीट से विकास बग्गा के लिए प्रचार करेंगे। इसके बाद 4 बजे शाहदरा में जितेंद्र सिंह शंटी, 5 बजे मुस्तफाबाद में आदिल अहमद खान, 6 बजे करोल बाग में विशेष रवि और 7 बजे नई दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के समर्थन में जनसभाएं कर लोगों को संबोधित करेंगे और वोट देने की अपील करेंगे।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस ने केजरीवाल से पूछे पांच सवाल, बिलकिस बानो, तब्लीगी जमात मामलों पर इमरान ने मांगा जवाब
सीएम भगवंत मान दिल्ली के इन इलाकों में करेंगे रैली और जनसभा
पंजाब के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सरदार @BhagwantMann जी के आज होने वाले कार्यक्रम🙌 pic.twitter.com/hYVGK0HPUp
— AAP (@AamAadmiParty) February 2, 2025
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रचार कर रहे हैं। वे आज दिल्ली के तीन इलाकों में रोड शो करेंगे और दो विधानसभा सीटों पर जनसभाएं करेंगे। भगवंत मान दोपहर 2 बजे दिल्ली के जंगपुरा में मनीष सिसोदिया के समर्थन में रैली करेंगे। इसके बाद 3 बजे मालवीय नगर में आप उम्मीदवार सोमनाथ भारती के समर्थन में और 4 बजे राजेंद्र नगर में दुर्गेश पाठक को समर्थन करने के लिए रोड शो करेंगे। वहीं दोपहर 1 बजे संगम विहार में दिनेश मोहनिया के लिए और शाम 5 बजे नई दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए जनसभाएं करेंगे।
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से की अपील
दिल्लीवालों से @ArvindKejriwal जी की अपील🙏
— Aam Aadmi Party Delhi (@AAPDelhi) February 2, 2025
आप लोग दिल्ली में कहीं भी गुंडागर्दी होते हुए देखें, उसका आप लोग Video बना लें लेकिन इस दौरान ख़ुद को सुरक्षित रखें।
इसके बाद आप लोग उसे #AmitShahKiGundaGardi के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दें। अब पूरी दिल्ली बीजेपी की गुंडागर्दी के… pic.twitter.com/Azt3gDsjkV
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों और अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि अगर आप लोग दिल्ली में कहीं भी गुंडागर्दी होते हुए देखते हैं, तो उसका वीडियो बना लें और खुद को भी सुरक्षित रखें। वीडियो बनाने के बाद आप इसे सोशल मीडिया पर #amitshahkigundagardi के साथ सोशल मीडिया पर हैशटैग लगाते हुए पोस्ट करें।
ये भी पढ़ें: ट्रांसजेंडर उम्मीदवार राजन सिंह की अनोखी पदयात्रा, कालकाजी में दिलचस्प मुकाबला