Logo
स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल की सरकार पर हमला बोलते हुए, ट्वीट कर चेतावनी दी कि अगर MCD कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिली, तो वे उनके घर पर सभी कर्मचारियों के साथ प्रदर्शन करने जाएंगी। साथ ही संगम विहार की बदहाली को भी उजागर किया। देखिए तस्वीरें...

Swati Maliwal attacks Kejriwal: आम आदमी पार्टी की बागी राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल की सरकार पर हमला बोला है। इस बार उन्होंने दिल्ली नगर निगम (MCD) के हजारों शिक्षकों, डॉक्टरों और नर्सों के वेतन न मिलने के मुद्दे को लेकर केजरीवाल सरकार को घेरा। स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर चेतावनी दी कि अगर MCD कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिली, तो वे उनके घर पर सभी कर्मचारियों के साथ प्रदर्शन करने जाएंगी। साथ ही संगम विहार की बदहाली को भी उजागर किया।

2 महीने से वेतन नहीं मिला, कर्मचारियों की हालत खराब

स्वाति मालीवाल ने अपने सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर लिखा कि दिल्ली नगर निगम के हजारों शिक्षकों, डॉक्टरों और नर्सों को 2 महीने से सैलरी नहीं मिली है। अरविंद केजरीवाल जी ने इनके साथ वादा खिलाफी की है। लोगों के घर बच्चे भूखे सो रहे हैं। अरविंद केजरीवाल तुरंत सभी MCD कर्मचारियों की सैलरी दिलवाओ, वरना आपके घर पर इन सब कर्मचारियों के साथ आऊंगी।  

MCD चुनावों में किए गए वादों की याद दिलाई

स्वाति मालीवाल ने AAP सरकार को वादों की याद दिलाते हुए कहा कि जब MCD चुनाव हो रहे थे, तब अरविंद केजरीवाल ने सभी कर्मचारियों को समय पर वेतन देने का वादा किया था । लेकिन अब हालत यह है कि शिक्षकों, डॉक्टरों और नर्सों को दो महीने से वेतन नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सरकार के पास प्रचार और विज्ञापन के लिए करोड़ों रुपये हैं, लेकिन मेहनतकश कर्मचारियों की सैलरी देने के लिए पैसे नहीं हैं।  

स्वाति मालीवाल के इस कदम पर कई लोगों ने समर्थन जताया है। वहीं, विनय नाम के एक यूजर ने रिप्लाई करते हुए लिखा, 'मैडम जी, आप पहली व्यक्ति हैं जिसने हम MCD के कर्मचारियों, खास तौर से शिक्षकों की सैलरी की आवाज उठाई है। अब हमें यकीन है कि हमारी सैलरी आ जाएगी। अपना साथ बनाए रखना।'

संगम विहार की बदहाल सड़कों पर भी साधा निशाना

स्वाति मालीवाल दिल्ली के संगम विहार विधानसभा क्षेत्र पहुंचीं और वहां की सड़कों की बदहाली को उजागर किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की, जिनमें देखा जा सकता है कि सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए लिखा कि ये दिल्ली की संगम विहार विधानसभा है।  

पहले भी कर चुकी हैं विरोध प्रदर्शन

यह पहला मौका नहीं है जब स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ इस तरह से मोर्चा खोला है। इससे पहले 30 जनवरी को स्वाति मालीवाल को दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के घर के पास से डिटेन किया था। वे केजरीवाल के घर के बाहर कूड़ा फेंककर विरोध प्रदर्शन करने जा रही थीं, तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया। बैरिकेडिंग के पास ही उन्होंने केजरीवाल का कटआउट कूड़े की गाड़ी के बाहर रखकर विरोध प्रदर्शन किया।  

ये भी पढ़ें: मालीवाल का बड़ा खुलासा: लेटर जारी कर आतिशी से अफजल गुरु पर स्टैंड साफ करने की मांग, कहा- क्या आप देश के साथ हैं?

केजरीवाल पर लगातार हमलावर हैं स्वाति मालीवाल

स्वाति मालीवाल लगातार केजरीवाल सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में दिल्ली सरकार पर महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी जैसे मुद्दों को लेकर भी हमला बोला था। अब MCD कर्मचारियों की सैलरी का मुद्दा उठाकर उन्होंने AAP सरकार पर एक और बड़ा हमला कर दिया है। अब देखना यह होगा कि AAP सरकार इस मुद्दे पर क्या कदम उठाती है। MCD के शिक्षक, डॉक्टर और नर्स लगातार वेतन की मांग कर रहे हैं। अगर जल्द सैलरी नहीं दी गई, तो केजरीवाल सरकार के खिलाफ कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में फर्जी रैकेट का भंडाफोड़: शादी कराने के नाम पर ठगी करने वाला पांच साल से फरार दंपति गिरफ्तार, पुलिस ने रचा खेल

jindal steel jindal logo
5379487