Logo
अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर बीजेपी और मुख्य चुनाव आयुक्त पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने उन्हें पोस्ट रिटायरमेंट के बाद कौन सा पद ऑफर किया है, जिसके बदले वो देश को गिरवी रखने के लिए तैयार है।

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में वोटिंग से दो दिन पहले आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें रिटायरमेंट के बाद कौन सा पद ऑफर किया है, जो वह देश को गिरवी रखना चाहते हैं और अपनी ड्यूटी ईमानदारी से नहीं कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्लीवालों ने BJP की गुंडागर्दी को हराने का मन बना लिया है। जनता को मालूम है कि अगर इनकी डबल इंजन की सरकार आ गई तो ये सबको कुचल देंगे।

केजरीवाल ने पूछा देश का बड़ा गुंडा कौन

दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह से दिल्ली के चुनाव में गुंडागर्दी और तोड़फोड़ हो रही है। दिल्ली ही नहीं देश के लोग ये समझने की कोशिश कर रहे हैं कि इस गुंडागर्दी का सोर्स क्या है। एक प्रश्न सब लोग पूछ रहे हैं कि इस देश का सबसे बड़ा गुंडा कौन है। जहां से सारी गुंडई बह रही है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने देखा कि पिछले कुछ दिनों से हमले के लिए जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले किए जा रहे हैं। खुलेआम जनता को धमकी दी जा रही है कि बीजेपी आ जाओ वरना ये कर देंगे वो कर देंगे। खुलेआम मारपीट हो रही है। बगल में पुलिस वाले खड़े होकर देख रहे हैं। पुलिस हेल्पलेस है, पुलिस लाचार है और पुलिस बेसहारा है। वो कुछ नहीं कर पा रही है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो कौन गुंडा है, जिससे दिल्ली पुलिस डरती है। 

ये भी पढ़ें- Delhi Elections 2025: राहुल गांधी का केजरीवाल को चैलेंज, बोले- दिल्ली के लोगों को जो बदबूदार पानी पिला रहे हैं, एक गिलास पीकर दिखाएं

लोगों को कुचल देगी डबल इंजन की सरकार

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले तीन चार दिन से हम देख रहे हैं कि आम आदमी पार्टी की गाडियों पर हमले किए गए। आप पर तरह-तरह से हमले किए जा रहे हैं। अब दिल्ली की जनता ने मन मना लिया है कि बाकी सारी चीजें एकतरफ अबकी बार इनकी गुंडई को हराना है। अगर दिल्ली में डबल इंजन की सरकार आई तो यह डबल इंजन की सरकार गरीबों, मीडिल क्लास को कुचल देगा। क्योंकि, सबसे पहले लोगों की सुरक्षा है। अगर परिवार ही नहीं बचेंगे तो बाकी सारी चीजों का फायदा नहीं होगा। 

अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी के सामने हथियार डाल दिए है। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार इस महीने के अंत में रिटायर हो रहे हैं। उन्हें पोस्ट रिटायरमेंट ऐसा कौन सा पद ऑफर किया गया है। जिसके बदले में वह देश को गिरवी रखना चाहते हैं। वो कौन सा पद हो सकता है। जिसके बदले में आप देश के जनतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। गर्वनर का पद, राष्ट्रपति का पद... कौन सा पद हो सकता है। 

ये भी पढ़ें-दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत, जेपी नड्डा से लेकर अमित शाह तक करेंगे रोड शो

5379487