Delhi Crime News: दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। महिपालपुर इलाके में एक ब्रिटिश के रेप की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, एक युवक ने ब्रिटिश महिला से सोशल मीडिया पर दोस्ती की थी। इसके बाद उसे भारत घुमाने का लालच देकर भारत बुलाया। उसने महिपालपुर के एक होटल में रूम बुक किया। यहां मुलाकात के समय आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती की। जब पीड़िता रिसेप्शन पर पहुंची, तो एक अन्य युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

UK की महिला से रेप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता UK की रहने वाली है। उसने पुलिस में शिकायत दी थी कि सोशल मीडिया के जरिए एक युवक से उसकी दोस्ती हुई। काफी लंबे समय से दोस्ती थी, इसी कारण युवती ने भारत आकर युवक से मिलने का फैसला किया। उसने खुद महिपालपुर के एक होटल में रूम बुक किया। मंगलवार को दोनों होटल पहुंचे। शुरुआत में सब ठीक था लेकिन थोड़ी देर बाद युवक जबरदस्ती करने लगा। दोनों के बीच झगड़ा हुआ। वहीं महिला का आरोप है कि युवक ने उसके साथ रेप किया। 

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

रेप की घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता होटल रिसेप्शन पर पहुंची। इस दौरान एक अन्य युवक ने मदद के बहाने उससे छेड़छाड़ की और लिफ्ट से वापस कमरे तक ले जाने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस ने एक्शन लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को रेप के आरोप में और एक अन्य युवक को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही हैं। वहीं इस मामले की जानकारी ब्रिटिश हाई कमीशन को भी दे दी गई है। 

ये भी पढ़ें: कौन जिम्मेदार? : दिल्ली में सड़क पर गड्ढे की वजह से बाइक सवार की मौत, DMRC और PWD ने झाड़ा पल्ला