Logo
Delhi News: आने वाले 6 महीने में दिल्ली की यमुना को साफ कर दिया जाएगा और वहां पर क्रूज सेवा भी शुरू हो जाएगी। इस परियोजना के लिए समझौता ज्ञापन साइन कर लिया गया है। सीएम ने कहा कि दिल्ली के विकास का नया चैप्टर शुरू हो गया है। 

Delhi News: दिल्ली में दशकों से यमुना नदी बीमार है। यमुना जी में गंदगी और फैक्ट्रियों से निकल रहा कचरा डाला जाता है, जिसके कारण नदी का प्रदूष  हालांकि भाजपा की सरकार बनने के बाद से यमुना की सफाई का काम शुरू हो गया है। अब यमुना नदी की तस्वीर बदल जाएगी। यमुना नदी को भी साबरमती रिवर फ्रंट की तरह लोगों के आकर्षण का केंद्र बनाया जाएगा। इसको लेकर बीती रात MoU साइन कर लिया गया। मंगलवार, 11 मार्च को यमुना में क्रूज सर्विस शुरू करने के लिए एमओयू साइन किया गया। 

इस मौके पर क्या बोले वीके सक्सेना और सीएम रेखा गुप्ता 

इस मौके पर उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने कहा ' दिल्ली सरकार की तरफ से यमुना को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। यमुना सिर्फ नदी नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक की धरोहर है। यमुना को संरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है।' वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस मौके पर पीएम मोदी के साथ ही उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि 'दिल्ली डबल इंजन सरकार के फायदे देख रही है। पहले की सरकार ने विकास की रफ्तार रोकने की कोशिश की लेकिन अब दिल्ली के विकास का नया चैप्टर शुरू हो गया है।' 

ये भी पढ़ें: ABVP कार्यक्रम में शामिल हुईं सीएम रेखा गुप्ता: युवाओं से की मुलाकात, दिल्ली बजट के लिए मांगे सुझाव

6 महीने में कर सकेंगे क्रूज का सफर

दिल्ली PWD मंत्री प्रवेश शर्मा और कपिल मिश्रा ने कहा इस योजना को बड़ा पर्यटन आकर्षण बताया। उन्होंने कहा कि जल्द ही यमुना के किनारे भव्य आरती कराई जाएगी। साथ ही 6 महीने के अंदर दिल्ली के लोग क्रूज पर सफर कर सकेंगे। दिल्ली सरकार ने आश्वासन दिया कि अब यमुना की सफाई के काम में और तेजी लाई जाएगी। यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए रोजाना काम किया जाएगा। 

MoU किया गया साइन

यमुना नदी में बोट टूरिज्म और फेरी सेवा शुरू करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। सोनिया विहार से शनि मंदिर जगतपुर तक यमुना नदी पर इसका आनंद ले सकेंगे। इस परियोजना के लिए इंलैंड वाटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ ही दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली विकास प्राधिकरण, दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किया गया है। 

मिलेंगी ये सुविधाएं

यमुना नदी में जो नाव चलाई जाएंगी, वे ऐसी होगीं जो पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाएं। इसके अलावा टिकट बूथ और चार्जिंग प्वाइंट कैफेटेरिया मिलेगा। साथ ही नावों को रोकने के लिए बर्थिंग जेटी और प्रतीक्षा क्षेत्र व अन्य सभी सार्वजनिक सुविधाएं मिलेंगी। 

ये भी पढ़ें: Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल समेत AAP के 3 नेताओं पर होगी FIR, राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिए आदेश

5379487