Logo
Delhi Crime News: दिल्ली के शाहदरा स्थित एमएस पार्क इलाके में पति-पत्नी की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

Delhi Crime News: देश की राजधानी दिल्ली के शाहदरा स्थित एमएस पार्क इलाके में पति-पत्नी की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। एक किराये के मकान में रह रहे एक व्यक्ति और उसकी पत्नी मृत पाए गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस को शक है कि व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। 

मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट  

दिल्ली पुलिस अधिकारी का कहना है कि शवों के बारे में सबसे पहले पड़ोसी को पता चला था। उन्होंने आगे बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोनों दंपति की शादी एक साल पहले हुई थी और वे उसी इलाके में अपने माता-पिता के साथ किराये के मकान में रहते थे। उन्होंने आगे कहा कि शख्स अपने पिता की दुकान में काम करता था। पुलिस ने आगे कहा कि परिवार के सदस्यों के बयान ले लिए गए हैं और मामले में आगे की जांच की जा रही है। 

निहाल विहार इलाके के मकान में मिले तीन शव 

बीते दिन पहले ही बाहरी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में पति-पत्नी और बेटी का शव एक ही मकान में बरामद हुआ। इस मामले में शख्स ने पहले पत्नी और बेटी की धारदार हथियार से हत्या की। उसके बाद उसने खुद आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।  

मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी 

दिल्ली पुलिस के डीसीपी जिमी चिरम का कहना है कि आरोपी अजय के शव को पहले उसके बेटे कुशल ने देखा था। जब वह शुक्रवार सुबह काम के बाद घर पर लौटा था। कुशल ने घर को बंद पाया तो उसने खिड़की से झांका और अंदर पिता को लटका हुआ देखा। इसके बाद लड़के के होश उड़ गए। कुशल ने इसकी सूचना अपने मकान मालिक को दी, जिसके बाद पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

5379487