Logo
Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा में विधायकों के शपथ ग्रहण के दौरान तब हंगामे जैसी स्थिति पैदा हो गई, जब आम आदमी पार्टी के नेता राम सिंह नेता जी शपथ लेने के लिए पहुंचे।

Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में विधायकों को शपथ दिला रहे हैं। प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली सभी विधायकों को शपथ दिला रहे हैं। सीएम रेखा गुप्ता से लेकर पूर्व सीएम आतिशी ने भी विधायकी के लिए शपथ ली है। भाजपा के सभी कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण कर लिया है, लेकिन जब आप नेता राम सिंह नेता जी की शपथ लेने की बारी आई, तो सदन में बवाल हो गया।

राम सिंह के शपथ पर क्यों हुआ बवाल?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम सिंह नेताजी बदरपुर से विधायक हैं। वह जब शपथ लेने आए, तो उन्होंने पूरी शपथ ले ली और वापस जाना लगे थे। तभी प्रोटेम स्पीकर ने उन्हें रोका और कहा कि आपको फिर से शपथ लेना होगा, क्योंकि आपने सर्टिफिकेट पर जो नाम दर्ज कराया है, आपको शपथ के दौरान उसी नाम का इस्तेमाल करना होगा। दरअसल राम सिंह ने शपथ के दौरान अपना नाम राम सिंह गुर्जर लिया था। लेकिन प्रोटेम स्पीकर के रोकने के बाद वह दोबारा शपथ लेने आए और इस बार राम सिंह नेता जी गुर्जर के नाम से शपथ ले रहे थे।

तीसरी बार में राम सिंह ने लिया सही से शपथ

इसके बाद प्रोटेम स्पीकर ने उन्हें फिर से टोक दिया और उन्हें याद दिलाया कि आपका नाम यहां राम सिंह नेता जी है, तो आपको इसी नाम से शपथ लेना होगा। इस पर राम सिंह भड़क उठे और कहा कि बाकी सभी तो अपनी भाषा में शपथ ले रहे हैं, मैं भी पंजाब का हूं। इस पर प्रोटेम स्पीकर ने कहा कि आप भाषा जो मन इस्तेमाल कीजिए, लेकिन आपको अपना नाम ओरिजिनल लेना होगा। इस दौरान सदन में भी हंगामे जैसा माहौल बन गया था। तब जाकर राम सिंह ने फिर से अपने सर्टिफाइड नाम के साथ शपथ लिया।

ये भी पढ़ें:- मनजिंदर सिंह ने केजरीवाल को याद दिलाए पुराने दिन: कहा- मुझे अपमानित कर सदन से निकाला था, और अब...

5379487