Logo
Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली में रेखा गुप्ता और उनके कैबिनेट मंत्रालय के मंत्रियों ने अपने पद की शपथ ले ही। ऐसे में शपथ ग्रहण समारोह में आए नायब सिंह सैनी और रेखा गुप्ता के बीच एक अनोखा रिश्ता देखने को मिला।   

Delhi CM Oath Ceremony: एक मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर शुरू हो गया है। उन्होंने सीएम पद की शपथ ले ली है और उनके साथ 6 अन्य लोगों ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ले ली है। इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी समेत भाजपा के दिग्गज नेता और लगभग 1 लाख लोग शामिल हुए हैं। शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी इस शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। इस दौरान रेखा गुप्ता और नायब सैनी के बीच एक अनोखा बॉन्ड देखने को मिला। 

नायब सिंह सैनी ने दिया आशीर्वाद

बता दें कि रेखा गुप्ता हरियाणा से आती हैं और नायब सिंह सैनी वहां के मुख्यमंत्री हैं और सैनी भी हरियाणा से ही आते हैं। रेखा गुप्ता जींद से और नायब सैनी अंबाला से आते हैं। ऐसे में जब नायब सिंह सैनी दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचे, तो रेखा गुप्ता ने उनसे मुलाकात की। नायब सैनी ने रेखा गुप्ता के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए रेखा गुप्ता को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा 'हर हरियाणवी का प्यार और आशीर्वाद आपके साथ है बहना, आपको हरियाणा के 2.8 करोड़ लोगों की तरफ से बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं।'

ये भी पढ़ें: भाजपा ने जिन 6 नेताओं को सौंपा मंत्री पद, किसके पास कितनी संपत्ति, जानें सबसे अमीर कौन?

ओपी धनखड़ ने रेखा गुप्ता को दिया शगुन

वहीं बीती रात जब रेखा गुप्ता का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए घोषित हुआ, उस समय ओपी धनखड़ ने रेखा गुप्ता को 501 रुपए का शगुन देते हुए शुभकामनाएं दीं। लोगों ने इसे देश की सभ्यता बताते हुए कहा कि 'हमारे समाज में जब बहन बेटी कोई अच्छा काम करती हैं या किसी मुकाम पर पहुंचती हैं, तो उन्हें बड़े-बुजुर्ग शगुन देते हैं।' लोगों ने ओम प्रकाश के इस कदम की सराहना की। 

ये भी पढ़ें: थोड़ी देर में शपथ लेंगी सीएम रेखा गुप्ता, मोहन सिंह बने डिप्टी स्पीकर, कहा- मेरे पास 25 साल का अनुभव

5379487