Logo
Delhi Jal Board: आप नेता आतिशी मार्लेना ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द दिल्ली जल बोर्ड में ड्रेनेज सदस्यों की नियुक्ति की जाए।

Delhi Jal Board: दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने रविवार यानी आज मुख्य सचिव को पत्र लिखकर दिल्ली जल बोर्ड में सदस्यों की नियुक्ति न होने पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने चीफ सेक्रेटरी को सात दिनों के अंदर डीजेबी में सदस्यों की नियुक्ति के लिए कहा है। आतिशी ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड में दो महीने से अधिक समय से लंबित जल एवं ड्रेनेज सदस्यों की नियुक्तियां नहीं होने के कारण कई परियोजनाएं अटकी हैं।

आतिशी बोलीं- कई परियोजनाएं अटकी

आतिशी ने लेटर में यह भी कहा कि मौजूदा सदस्यों ने अक्टूबर माह में ही अपना कार्यकाल खत्म कर लिया है। इसके बाद किसी भी सदस्य की नियुक्ति नहीं की गई है। उन्होंने आगे कहा कि यह बिल्कुल चौंकाने वाला है कि डीजेबी को सबसे वरिष्ठ तकनीकी सदस्यों से वंचित रखा गया है। इसका मतलब यह है कि कई परियोजनाएं रुक गई हैं क्योंकि तकनीकी मंजूरी केवल इन तकनीकी सदस्यों द्वारा ही दी जा सकती है। 

उन्होंने लेटर में यह भी कहा कि दो नए सदस्यों की भर्ती के लिए फाइलें पिछले दो महीनों से डीजेबी, शहरी विकास विभाग और सेवा विभाग के बीच घूम रही हैं।

जल्द हो सदस्यों की नियुक्ति

आतिशी ने कहा कि अगर डीजेबी को तकनीकी सदस्यों से वंचित रखा गया है, तो दिल्ली के लोगों को पानी और सीवरेज की सुविधाएं किस तरह दी जाएंगी। आतिशी ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा यह दिल्ली जल बोर्ड को ठप करने की साजिश लगती है। साथ ही, दिल्ली के लोगों के साथ गलत किया जा रहा है। इन सभी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। 

आतिशी ने मुख्य सचिव को सभी संबंधित विभागों शहरी विकास विभाग और सेवा विभाग व डीजेबी के बीच तालमेल करने के लिए कहा गया है। साथ ही, दिल्ली जल बोर्ड में सात दिनों के अंदर तकनीकी सदस्यों की नियुक्ति करने के लिए कहा है। ताकि, लोगों को सुविधाएं दी जा सके।

5379487