Logo
Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आज दिन भर हल्के बादल छाए रह सकते हैं और आने वाले दो दिन हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है कि होली वाले दिन बारिश हो सकती है।

Delhi Weather Update: 14 मार्च को पूरे देश में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। हालांकि होली से पहले ही गर्मी ने आंख दिखानी शुरू कर दी है और अभी से रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है। दिनभर की चिलचिलाती धूप रहती है और इसके कारण गर्मी बढ़ जाती है। वहीं सुबह और शाम के समय थोड़ी राहत मिलती है। वहीं मंगलवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 6.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। 

कैसा रहेगा आज और कल का मौसम

हालांकि, कल से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 13 और 14 अप्रैल को हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही दोनों दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। आज भी आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। आज न्यूनतम 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बुधवार को दिनभर दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादलों का जमावड़ा रह सकता है। 

इसके कारण अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कमी और बढ़त देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को सुबह हल्की धुंध और हल्के बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार में तेज हवाएं चल सकती हैं। सुबह के समय 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और हवा में 44 फीसदी नमी है। 

सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार 

रविवार को भी बहुत गर्मी रही, चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया। रविवार के दिन अधिकतम तापमान 32.98 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लेकिन मंगलवार को साल का सबसे अधिक तापमान रहा और अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

ये भी पढ़ें: होम्योपैथी शिखर सम्मेलन: नितिन गडकरी ने किया अग्रदूतों का सम्मान, विशेषज्ञों ने बताई खासियत 

5379487