Delhi Weather Update: दिल्ली में फिलहाल गर्मी सता रही है। सुबह और शाम के समय ठंड का कहर और दोपहर में तपती गर्मी से लोग परेशान हो गए हैं। मौसम ने लोगों को खूब कन्फ्यूज कर रखा है। आपको लग रहा होगा कि सर्दी का आखिरी दौर चल रहा है, इसलिए ऐसा हो रहा। लेकिन आपको बता दें कि फरवरी के आखिरी दिनों में राजधानी का मौसम फिर से करवट बदलने वाली है। दिल्ली में सर्दी का यू-टर्न देखने को मिलेगा।
दिल्ली में कब हो सकती है बारिश?
मौसम विभाग के मुताबिक, फरवरी के आखिरी दिनों में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, इसके कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगी। 27 और 28 फरवरी को दिल्ली में बारिश की संभावना जताई जा रही है, इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड एक बार फिर बढ़ जाएगा। लेकिन बताया यह भी जा रहा है कि यह सिर्फ दो दिनों की बात होगी, इसके बाद मार्च का महीना शुरू होते ही गर्मी अपना कहर फिर से बरपाने लगेगी।
आज दिल्ली का मौसम
आज भी हर दिन की तरह सुबह के समय ठंड थी, आज सुबह का तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, आज अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज होने की संभावना है, ऐसे में दोपहर के समय खासा गर्मी का एहसास होने वाला है। एक्यूआई लेवल की बात करें तो यह अभी भी खतरनाक स्थिति में है। आज दिल्ली का एक्यूआई लेवल 188 दर्ज किया गया है, जो कि लोगों के सांस लेने के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। हाल ही में 19 और 20 फरवरी को दिल्ली में बारिश होने के बाद एक्यूआई लेवल में सुधार देखने को मिला था। अब 27 और 28 को जब बारिश होगी, तो फिर से एक्यूआई लेवल बेहतर होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें:- Delhi Weather Update: मौसम दिखा रहा गजब का खेल, राजधानी में फिर होने वाली है बारिश, जानें IMD का ताजा अपडेट