Logo
Delhi Weather Today: राजधानी दिल्ली में तेज धूप खिलने से लोगों को सर्दी का अहसास कम होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक दोपहर की तेज धूप लोगों के पसीने निकालेगी।

Delhi Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई, लेकिन दिन चढ़ते ही धूप खिल गई। गुरुवार को जिस तरह से तापमान बढ़ा उसे देखकर लोगों को लगने लगा है कि अब गर्मी जल्दी आ जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक दोपहर की तेज धूप लोगों के पसीने निकालेगी। इसके बाद सोमवार से गुलाबी ठंड फिर से लोगों को परेशान कर सकती है। इसमें अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। 

तेज धूप से बढ़ी गर्मी 

दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में गुरुवार की सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला। दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा साफ हो गया और धूप निकल आई। दिल्ली के सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। जबकि, न्यूनतम तापमान 8,8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। 

दिल्ली में बारिश की संभावना 

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मौसम एक बार फिर से करवट ले सकता है। आज भी ठंडी हवा के साथ कोहरा छाया रहेगा। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आने वाले दिनों में राजधानी के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। 

आज का मौसम 

दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, पूरा दिन तापमान का स्तर 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने और हवा की गति 2.29 के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में तापमान शुक्रवार को 11 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

हवा खराब श्रेणी में रही

दिल्ली के लोगों को प्रदूषित हवा से राहत मिलती नहीं दिख रही है। सीपीसीबी के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 279 अंको के साथ खराब श्रेणी में रहा है। हालांकि, दिल्ली के 13 इलाके ऐसे रहे जहां एक्यूआई 300 के पार यानी बेहद खराब श्रेणी में रहा है। 

5379487