Manish Sisodia: दिल्ली में पटपड़गंज इलाके में सड़कों पर पानी भरा हुआ है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पटपड़गंज से पूर्व विधायक मनीष सिसोदिया ने इस वीडियो को लेकर रेखा गुप्ता सरकार पर हमला बोला है। बता दें कि आम आदमी पार्टी की पूर्व पार्षद गीता रावत ने अपने एक्स अकाउंट पर जलभराव का एक वीडियो शेयर किया था। इसमें लिखा था 'बधाई पटपड़गंज, अब पटपड़गंज वालों को भी डबल इंजन सरकार का फायदा मिलने लगा है। भाजपा का नया नवेला विधायक मस्त है और वेस्ट विनोद नगर की जनता त्रस्त है।'
मनीष सिसोदिया ने पोस्ट में क्या लिखा?
मनीष सिसोदिया ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि 'ये नई सरकार के यमुना सफाई प्लान का ही एक हिस्सा है। मोहल्लों और गलियों का सारा सीवर गलियों में ही रोक दो, ताकि यमुना में सीवर का पानी न जा सके। यमुना में सीवर कता पानी नहीं जाएगा, तो नदी अपने आप साफ हो जाएगी। उन्होंने लिखा कि पटपड़गंज क्षेत्र के नए विधायक को सड़कों पर भरे पानी में नाव चलाना बेहद पसंद है। इसी कारम हो सकता है कि उन्होंने अपनी नाव चलाने के लिए ही सीवर का पानी गलियों में रुकवाया हो।'
ये नई सरकार के यमुना सफ़ाई प्लान का हिस्सा है। मोहल्लों का सारा सीवर गलियों में रोक लो, यमुना में सीवर नहीं जाएगा तो नदी अपने आप साफ़ हो जाएगी।
— Manish Sisodia (@msisodia) March 19, 2025
वैसे भी क्षेत्र के नए बीजेपी विधायक जी को सड़कों पर भरे पानी में नाव चलाना बहुत पसंद है, हो सकता है उन्होंने अपनी नाव चलाने के लिए ही… https://t.co/ZsnAt3bLxX
पटपड़गंज में आम आदमी पार्टी को मिली हार
बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी 2025 को विधानसभा चुनाव हुए थे और 8 फरवरी को चुनाव के परिणाम सामने आए थे। परिणामों के अनुसार, भाजपा को दिल्ली में 70 में से 48 सीटें मिली थीं और आम आदमी पार्टी को 22, वहीं कांग्रेस इस चुनाव में खाता भी नहीं खोल पाई थी। कांग्रेस ने मनीष सिसोदिया को उनकी पटपड़गंज सीट से टिकट न देकर जंगपुरा से टिकट दिया था। वहीं उनकी जगह पर हाल ही में पार्टी में शामिल हुए अवध ओझा को पटपड़गंज से टिकट दिया। वहीं भाजपा ने यहां से रविंद्र सिंह नेगी को टिकट दिया। रविंद्र सिंह नेगी ने अवध ओझा को 28072 वोटों से हरा दिया था। वहीं मनीष सिसोदिया को भी जंगपुरा से हार का सामना करना पड़ा था। बता दें कि सिसोदिया 2013 से 2025 तक पटपड़गंज सीट से विधायक रहे हैं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली की बसों में सफर करने वाले हो जाएं सावधान!: अगले महीने सड़कों से हटेंगी 5000 बसें, बढ़ाई जाएंगी 1200 बस