Logo
पीएम मोदी ने कहा कि आम आदमी पार्टी आजकल नारे लगवाती है, 'फिर आएंगे, फिर आएंगे।' लेकिन, दिल्ली की जनता इसका जवाब दे रही है, 'ये फिर खाएंगे, फिर खाएंगे।' दिल्ली के लोग आप सरकार की झूठी घोषणाओं और उनके झूठ-फरेब से अब ऊब चुके हैं। जानें और क्या-क्या कहा।

PM Modi program Mera Booth Sabase Majaboot: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम के तहत दिल्ली के बूथ कार्यकर्ताओं से बात किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय की बात कही। पीएम मोदी ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा।  

'फिर खाएंगे' का नारा, जनता का जवाब

पीएम मोदी ने कहा कि आम आदमी पार्टी आजकल नारे लगवाती है, 'फिर आएंगे, फिर आएंगे।' लेकिन, दिल्ली की जनता इसका जवाब दे रही है, 'ये फिर खाएंगे, फिर खाएंगे।' दिल्ली के लोग आप सरकार की झूठी घोषणाओं और उनके झूठ-फरेब से अब ऊब चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकारों ने दिल्ली के नागरिकों को सिर्फ धोखा दिया है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि पहले कांग्रेस ने जनता का भरोसा तोड़ा और फिर आप ने आपदा बनकर जनता की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।  

'आप' की घोषणाओं पर पीएम का तंज

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दिल्ली की आप सरकार अब हर दिन एक नई घोषणा कर रही है। यह उनकी घबराहट का संकेत है। उन्हें रोज अपनी हार की खबरें मिल रही हैं। वे इतने डरे हुए हैं कि उन्हें रोज एक नई घोषणा करनी पड़ रही है। लेकिन दिल्ली की जनता अब उनका खेल समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि आप सरकार को जो पैसा दिल्ली की गलियों, सीवर सिस्टम, पार्क और स्वच्छता के लिए खर्च करना चाहिए था, वह उन्होंने नहीं किया। झूठ के सहारे उनकी गाड़ी चलने वाली नहीं है।

भाजपा कार्यकर्ताओं को दिए जीत के लक्ष्य

पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में केवल विजय प्राप्त करना ही काफी नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ के लिए दो लक्ष्य निर्धारित करने चाहिए:  

  1. मतदान रिकॉर्ड तोड़ना: पिछले 10 सालों में जितना मतदान हुआ है, उससे ज्यादा इस बार मतदान कराएं।  
  2. भाजपा की प्रचंड जीत: हर बूथ पर भाजपा को 50 फीसदी से ज्यादा वोट दिलाने के लिए नागरिकों का भरोसा और समर्थन जीतना।

'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' भाजपा की ताकत का आधार

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मेरा बूथ, सबसे मजबूत सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है। यह भाजपा की जड़ों की ताकत है। दिल्ली के बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं की मेहनत ने ही भाजपा को सातों सीटों पर जीत दिलाई। मुझे यकीन है कि इस बार विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को प्रचंड विजय मिलेगी। 

ये भी पढ़ें: वंशवाद की राजनति को खत्म करेंगे केजरीवाल: किसी और पार्टी में शामिल होंगे बच्चे!, पत्नी ने किया सरप्राइज

पीएम मोदी ने जनता से की अपील

प्रधानमंत्री ने जनता से अपील की कि वे 5 फरवरी को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने आएं। उन्होंने कहा कि ठंड चाहे कितनी भी हो, हमें सुबह से ही मतदान बढ़ाने के प्रयास करने होंगे। यह चुनाव सिर्फ भाजपा की जीत का नहीं, बल्कि दिल्ली के विकास और स्वच्छ राजनीति का है।

ये भी पढ़ें: World Book Fair 2025: दिल्ली में लगने जा रहा एशिया का सबसे बड़ा पुस्तक मेला, एंट्री फीस और टाइमिंग समेत जानिये क्या खास

5379487