New Delhi Stampede: शनिवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ में हुई भगदड़ में अब तक 4 बच्चों समेत 18 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 10 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनका दिल्ली के LNJP अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं भारतीय रेलवे की तरफ से मरने वाले श्रद्धालुओं को 10 लाख और घायल लोगों को 2.5 लाख रुपए देने का ऐलान किया गया है। श्रद्धालुओं की मौत पर देश के बड़े-बड़े नेता दुख जता रहे हैं। वहीं विपक्षी नेता व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी भी जता रहे हैं। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं ने दुख जताया है।
देर रात LNJP अस्पताल पहुंचीं आतिशी
बीती रात भगदड़ के बाद घायलों और मृतकों को दिल्ली के LNJP (लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल) अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के चांदनी चौक और मटिया महल से विधायक और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना वहां पहुंचीं। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिवारों को सूचना दे दी गई है। दुख की घड़ी में हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने बताया कि रात दो बजे तक लगभग 15 मृतकों को अस्पताल लाया जा चुका था। दो लोगों को छोड़कर बाकी सभी मृतकों की पहचान की जा चुकी है। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है।
कई लोगों को मृत अवस्था में LNJP अस्पताल में लाया गया। हमने उनके परिवारों को सूचित कर दिया है। इस दुख की घड़ी में हम पीड़ित परिवारों के साथ हर तरह से खड़े हैं।
— AAP (@AamAadmiParty) February 15, 2025
चाँदनी चौक और मटिया महल के हमारे विधायक यहां पीड़ित परिवारों के साथ हैं।
यहां 15 मृतकों को लाया गया और 2 लोगों को… pic.twitter.com/LeqUfxZnQ1
ये भी पढ़ें: New Delhi Stampede: रेलवे ने किया मुआवजे राशि का ऐलान, मृतकों और घायलों को मिलेगा इतना पैसा
अरविंद केजरवाल ने जताया दुख
वहीं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे पर गंभीर चिंता जाहिर की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत बेहद दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। साथ ही उन्होंने हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवार वालों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे में महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत बेहद दुखद एवं पीड़ादायक है। ईश्वर उनकी आत्माओं को शांति प्रदान करें। हादसे में जिन परिवारों ने अपनों को खोया उन सभी के प्रति मेरी संवेदनाएँ हैं।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 16, 2025
मनोज तिवारी ने जताया दुख
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि जब से ये खबर सुनी है, मन बेहद दुखी है। मैं मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना करता हूं।
नई दिल्ली स्टेशन पर हुआ हादसा बहुत ही दुःखद है। समाचार से मन अत्यंत आहत है।हुतात्माओं के लिए प्रार्थना करता हूँ। ईश्वर घायलों को शीघ्र ठीक करें।
— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) February 16, 2025
इसकी गहन जाँच होनी चाहिए.. #NewDelhiRailwaystation @AshwiniVaishnaw
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सरकार पर साधा निशाना
कल रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मची और लाचार श्रद्धालुओं की मौत हुई।
— Congress (@INCIndia) February 16, 2025
सरकार को इस बात की फिक्र नहीं रहती कि इन मौतों को कैसे रोका जाए।
सरकार की चिंता रहती है कि मौत की खबरों को कैसे रोका जाए।
इसलिए भगदड़ के बाद 'ऑपरेशन लीपा पोती' चलाया गया।
pic.twitter.com/FuH5tbzUSE
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने नई दिल्ली हादसे को लेकर दुख जताया और साथ ही सरकार पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कल रात नई दिल्ली रेलवे परिसर पर भगदड़ मची, जिसमें लाचार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सरकार को इस बात की फिक्र नहीं है कि इन मौतों को कैसे रोका जाए। सरकार को इस बात की चिंता रहती है कि मौत की खबरों को कैसे रोका जाए, इसी कारण भगदड़ के बाद 'ऑपरेशन लीपा पोती' चलाया गया।
ये भी पढ़ें:- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में भगदड़: 3 बच्चों सहित 18 की मौत; प्रयागराज जाने वालों की अचानक भीड़ बढ़ने से हुआ हादसा