Mahila Samriddhi Yojana: आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है और इस अवसर पर दिल्ली की सरकार ने दिल्ली की महिलाओं को तोहफा दिया है। दिल्ली में आज महिला समृद्धि योजना की घोषणा कर दी गई है। वहीं दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही विपक्षी पार्टी भाजपा पर महिला समृद्धि योजना को लेकर निशाना साध रही थी। साथ ही महिला समृद्धि योजना कब शुरू होगी, ये सवाल कर रही थी। ऐसे में आज महिला समृद्धि योजना की घोषणा कर दी गई। हालांकि विपक्ष का अब भी वही सवाल है कि आखिर महिला समृद्धि योजना कब शुरू होगी क्योंकि तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
आतिशी ने बताया जुमला
महिला समृद्धि योजना की घोषणा के बाद दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने भाजपा पर निशाना साधते हुए, इस घोषणा को जुमला बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में चुनाव से पहले देश के पीएम मोदी ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि 8 फरवरी महिला दिवस पर सभी महिलाओं के खाते में 2500 रुपए आएंगे। मोदी जी की एक और गारंटी जुमला निकली। महिलाओं के खाते में 2500 रुपए नहीं आए। दिल्ली की महिलाएं इंतजार कर रही थीं कि कब उनके खाते में पैसे आएंगे। दिल्ली सरकार ने साबित कर दिया कि मोदी जी की गारंटी केवल एक जुमला थी। महिलाओं को न ही पैसे मिले, न ही योजना और न ही पोर्टल, जिसपे फॉर्म भर सकें।
दिल्ली में बीजेपी की विपदा सरकार के कारण मोदी जी की एक और गारंटी जुमला निकली – महिलाओं के खातों में नहीं आए ₹2500। महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस | LIVE https://t.co/2KI01mAGBF
— Atishi (@AtishiAAP) March 8, 2025
उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली की महिलाओं को मिली, चार सदस्यों की कमिटी। दिल्ली की महिलाओं के साथ धोखा हो गया है। दिल्ली सरकार ने महिलाओं को झुनझुना दिया है। भगवान जाने कि 2500 रुपए कब आएंगे। वहीं पंजाब की महिलाओं को अब तक 1000 रुपए क्यों नहीं मिले, इस सवाल पर पूर्व सीएम ने कोई बात नहीं कही। उन्होंने केवल पीएम मोदी के वादे पर सवाल उठाए।
प्रियंका कक्कड़ ने भाजपा पर साधा निशाना
वहीं आम आदमी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि 'आज महिला समृद्धि योजना देने के लिए कोई तारीख नहीं बताई गई। पहले कहा गया था कि 8 मार्च को महिलाओं को 2500 रुपए मिलेंगे, लेकिन आज सिर्फ घोषणा हुई है। अब कहा गया है कि नियम और शर्तें लागू होंगी, लेकिन वोट लेते समय ये नहीं बताया गया।'
#WATCH | On Delhi government approves 'Mahila Samridhi Yojana' to provide Rs 2500 to women, AAP spokesperson Priyanka Kakkar says, "No date was given today. Earlier, it was said that women would get Rs 2500 on March 8, but today, only announcement has been made. Now it has been… pic.twitter.com/Bf3SjcbVkf
— ANI (@ANI) March 8, 2025
महिला समृद्धि योजना की घोषणा
बता दें कि जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, बैजयंत पांडा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन और सांसद कमलजीत सहरावत मौजूद रहीं। जेपी नड्डा ने महिला समृद्धि योजना की घोषणा की। वहीं दिल्ली सरकार ने इस योजना के लिए 5100 करोड़ रुपए आवंटित किए।
ये भी पढ़ें: महिला सम्मान योजना: विश्व महिला दिवस पर मिलेगी 2,500 रुपये की पहली किस्त! सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा लाभ